सूजी के गुलाबजामून-6

सूजी के गुलाबजामून

Nalini Mishra dwivedi
16 May, 2020 1 min read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 1906
सूजी के गुलाबजामून-6

दोस्तो आज मै आप लोगो के साथ शेयर कर रही हू सूजी के गुलाब जामुन जो बनाने मे आसान और बहुत ही टेस्टी होते है।

सामग्री

चाशनी के लिए

2 कप चीनी

2 कप पानी

1 छोटा स्पून इलाइची पाउडर

जामुन के लिए-

1 कप सूजी

3 कप दूध

1स्पून घी

2 टेबल स्पून दूध पाउडर

2 टेबल स्पून चीनी

 तलने के लिए तेल

विधि

सबसे पहले, सूजी को धीमी आंच पर हम भून लेगे तब तक भुनेगे जब तक कि यह खुशबूदार न हो जाए। अब इसे एक तरफ रख दे।

एक बर्तन में 2 कप चीनी और 2 कप पानी डालकर हिलाए

अब आंच पर रखकर चाशनी को 5 मिनट तक या चाशनी के गाढ़ा होने तक उबालें।अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। अब चाशनी तैयार है, ढककर अलग रख दें।

अब एक बड़े कड़ाई में 1 चम्मच घी गरम करें और 3 कप दूध डालें। अब उसमे 2 बड़े चम्मच दूध पाउडर और 2 बड़े चम्मच चीनी डालें। अच्छी तरह से हिलाओ और दूध को उबाल लें।आंच को धीमा करे और लगातार हिलाते हुए 1 कप भुनी हुई सूजी डालें, तब तक हिलाते रहें जब तक सूजी सारा दूध को सोख न ले।तब तक पकाएं जब तक मिश्रण एक गांठ न बना ले, और पैन से अलग न हो जाए। अब मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिये रख दे।

अपने हाथो पर घी लगाऐ और कम से कम 2,3 मिनट या जब तक आटा चिकना और नरम न हो जाए तब तक गूंथे।

अब आटे की छोटी छोटी गोल गोल, बॉल बनाले...बॉल चिकना बनाऐ।ध्यान दे कि दरार ना पड़े। अब धीमी आंच पर तेल गरम करे और और बॉल को अच्छी तरह बीच, बीच मे हिलाते हुऐ तले। बॉल 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें, और गरम गुलाब जामुन को चाशनी मे डाले। अब ढक कर 2 घंटे के लिए छोड़ दें।अंत में, सूजी गुलाब जामुन आकार में दोगुना हो गया है। अब आपका सूजी के गुलाबजामून बन कर तैयार है।

0 likes

Support Nalini Mishra dwivedi

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Nalini Mishra dwivedi
Published By

Nalini Mishra dwivedi

@nalini

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
Leanefy Doctor 27 Jun, 2025 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

352 0
More stories in Health
Dubai Medicine Agency 23 May, 2025 2 mins read min

Abortion Pills in Dubai +971569791784 Abortion Health Awareness about Mifegest Cytotec Pills in Ducai

We are offering Abortion Pills +971569791784 in all over UAE Dubai, Abu Dhabi, Ajman, Sharjah, we have the best Pills Mifefest and Cytotec available for safe abortion.

721 0
More stories in Health
Sourav Pradhan 31 May, 2023 1 min read min

Chakalaka Recipe

Best recipe Chakalaka recipe

1428 1
More stories in Health
Ruchika Rai 06 Apr, 2023 0 mins read min

स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़ता स्तर कितना सार्थक

स्वस्थ्य सुविधाएं

752 0