अजब कहानी

पैसे की अजीब दास्तां

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 1266
Mona kapoor
Mona kapoor 21 Jan, 2020 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

है चारों तरफ छाया पैसा,
कैसी अजब कहानी है।
कर बुद्धि भ्रष्ट इंसान की,
सिर्फ अपनी ध्वजा फहरानी है।

कर दूर इंसान को इंसान से,
पैसा यह पाठ पढ़ाता है।
घर बड़े दिल छोटे बनाकर,
नियत में खोट बसवाता है।

खरीद शिक्षा को देता,
बेरोजगार को बढ़ावा।
भूखों के लिए न निकलता,
मंदिरों में रोज़ चढ़ता चढ़ावा।

छीन गरीबों का न्याय,
कानून अंधा बनाता है।
देश को उन्नति की नही,
दुर्गति की राह पर ले जाता हैं।

कर दे पागल इंसान को,
खून बन गया पानी है।
है चारों तरफ छाया पैसा,
सच्ची, कैसी यह अजब कहानी है।

धन्यवाद

©मोना कपूर

0 likes

Support Mona kapoor

Please login to support the author.

Published By

Mona kapoor

mona kapoora4hl

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.