Microfables

"Quote your quotes"

Kumar Sandeep
Kumar Sandeep 24 Aug, 2022
ज़िंदगी
ज़िंदगी ईश्वर द्वारा प्रदान किया गया एक अनमोल तोहफा है। इस तोहफे को व्यर्थ ही नहीं गंवाना चाहिए, हमें अपने कर्म, मन और वचन का सदुपयोग कर कुछ ऐसा करना चाहिए ताकि हम सबके दिल में बस जाएं इस धरा पर न रहने के बाद भी। राम भगवान के अवतार थे। धरती पर उन्हें भी काफ़ी कष्ट सहना पड़ा, कितनी दफा राम भावुक भी हुए, दुख ने काफी उन्हें भी सताना चाहा पर राम डटे रहे डरे नहीं। और एक दिन मर्यादापुरुषोत्तम सबके दिल में बस गए। इसलिए जिस भी फिल्ड में हों आप चाहे आप व्यवसाय कर रहे हों कोई कार्य कर रहे हों विद्यार्थी हों कुछ भी हों। ज़िंदगी में आई मुश्किलों का स्वागत कीजिए और साहस व धैर्य से काम लेते हुए निरंतर प्रयत्न जारी रखिए, ज़िंदगी रुपी अनमोल तोहफे का सदुपयोग कर जीवन को सार्थक बना दीजिए।

Paperwiff

by Kumar_Sandeep

Motivational Quotes