वामा ग्रंथि

एक औरत के संघर्ष की कहानी

Kusum Pareek
30 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 904
#Relationship
वामा ग्रंथि

Photo by Ayo Ogunseinde on Unsplash

"वामा-ग्रन्थि"


मैं उस अद्भुत नारी को देखकर सोच में पड़ गया था .. ऐसा साहस विरलों में ही मिलता है ।


जब उसने कहा, "मुझे इस समर्पण व त्याग के जीवन से निजात पानी है शायद भगवान ने ही ऐसी कोई ग्रन्थि बनाई होगी ..…" मैं चाहती हूँ कि आप इसे खत्म करने की दवाई दें।"

कितनी संजीदगी से उसने कहा दिया...." मैं जिस चक्रव्यूह में हूँ उसकी ज़िम्मेदार मैं हूँ न कि मेरे पति" 

 मैने कई बार जोर दिया कि गलती तो आपके पति की ज्यादा है जो आपकी भावनाओं व त्याग को न समझकर आपको मानसिक प्रताड़ित करते हैं लेकिन उसका कहना था..."त्याग ,दया सहनशीलता व समर्पण के गुण मेरे हैं जो मैंने उन्हें इस जीवन में दिए और इतने गूढ़ स्तर तक दिए कि उनके जीवन में यह मात्र व्यर्थ की हवाई बातें बन कर रह गईं।

जब पुरुषोचित अहम के वशीभूत.... यह मुझे अपने इशारों पर नचाना चाहते थे तो वह कठपुतली जैसी मौन स्वीकृति मेरी ही थी जिन्हें मैं पत्नी के कर्तव्यों व प्रेम का नाम देकर निभाती चली गई… और उन्होंने इसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ लिया। 


"जीवन हो या कैनवास .. आप जितने रंग भरते हो वे खुद की खुशी के लिए भरते हो लेकिन इतराता तो केवल चित्र ही है न ! 

वह तुम्हें वापसी में कुछ नहीं देता ।"


बड़े-बड़े मनोरोगियों का इलाज करते हुए आज महसूस हुआ कि वह मुझे एक नया पाठ पढ़ा गई ।


"शायद कोई भारतीय स्त्री ही थी ........"



कुसुम पारीक


 मौलिक, स्वरचित


0 likes
☕

Support Kusum Pareek

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kusum Pareek
Published By

Kusum Pareek

@kusumu56x

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Ambassador Challenge
Manisha Bhartia • 01 Jan, 2022 • 1 min read min

माँ अब काम आपकी बहु ही आएगी!!

Inspirational story

968 0
More stories in Ambassador Challenge
Varsha Sharma • 31 Dec, 2020 • 1 min read min

सुनहरा अवसर.... Paperwiff

लेखकों और पाठकों को अलग-अलग भाषाओं से जोड़ने वाला मंच

1012 1
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

लाइक कमेंट का चस्का

"ये क्या सुमित, राधा दीदी का फोन था तुमने उनको फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया।""-रिया ने अपने पति से कहा "हाँ!वैसे भी तुम्हारी

1104 2
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

तमाचा

रूपा सुबह सुबह हाँथ में चाय का कप लिए हॉल में बैठकर टीवी देखते हुए चाय पी रही थी कि तभी उसको डोरबेल की आवाज सुनाई दी......

1464 0