सन्नाटा

बुढ़ापे में कई दवा की जरूरत नही यदि बच्चे पास रहे तब

Kusum Pareek
26 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 973
सन्नाटा

Photo by Alvaro Reyes on Unsplash

सन्नाटा

सुनो,मेरा नी कैप कहाँ है ? आज अद्वैत की स्कूल में स्पोर्ट्स डे है ,वहाँ चलना है ना !  

हाँ ,चलना तो है ही क्यों नहीं जाएंगे आखिर हमारा पोता जो है,यह लीजिये आपका नी कैप ,

गुप्तजी को नई कैप पकड़ाती हुई शर्मिला जी अपनी कलप लगी डोरिया की साड़ी को ठीक करने लगी ।


हालांकि उनके भी सर्वाइकल का दर्द था ,लेकिन सब कुछ भूल कर दोनों अपनी जरूरत का सामान व पोते का बैग जो पहले से ही तैयार था ,लेकर स्कूल के लिए निकल पड़े ।

अद्वैत दौड़ रहा है और दोनों अपनी अपनी जगह खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं । 

पोते को जब मेडल मिला तो गुप्ता जी लगभग दौड़ते हुए पहुंच गए ,पोते को गोदी में लेकर ।


वहां से लौटते हुए दोनों उसके पिता विवेक का बचपन याद कर रहे थे जब वह ऐसे ही मेडल लेकर आता था लेकिन तभी फ़ोन की घण्टी घनघना उठी ।


गुप्ता जी ने हंसते हुए फ़ोन उठाया ,


हाँ ,स्वाति ! अद्वैत फर्स्ट आया है अपनी रेस में ।

मैं और तुम्हारी मम्मी घर जा रहे हैं वापिस ।

धीमी आवाज में ---- लेकिन तुम शाम को ले जाना उसको ! 

ठीक है ।

ठी ठी क^^ है ।

अब तक आवाज एकदम दब चुकी थी ,"ड्राइवर गाड़ी को डे केअर सेंटर की तरफ मोड़ लो" ।

और पनियाई आँखों से शर्मिला जी को देखते हुए अद्वैत को इस तरह छाती से लगा लिया ,मानो अमूल्य निधि को कोई छीन कर ले जा रहा हो ।


कुसुम पारीक 


स्वरचित ,मौलिक 

 

0 likes
☕

Support Kusum Pareek

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kusum Pareek
Published By

Kusum Pareek

@kusumu56x

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Ambassador Challenge
Manisha Bhartia • 01 Jan, 2022 • 1 min read min

माँ अब काम आपकी बहु ही आएगी!!

Inspirational story

970 0
More stories in Ambassador Challenge
Varsha Sharma • 31 Dec, 2020 • 1 min read min

सुनहरा अवसर.... Paperwiff

लेखकों और पाठकों को अलग-अलग भाषाओं से जोड़ने वाला मंच

1013 1
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

लाइक कमेंट का चस्का

"ये क्या सुमित, राधा दीदी का फोन था तुमने उनको फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया।""-रिया ने अपने पति से कहा "हाँ!वैसे भी तुम्हारी

1107 2
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

तमाचा

रूपा सुबह सुबह हाँथ में चाय का कप लिए हॉल में बैठकर टीवी देखते हुए चाय पी रही थी कि तभी उसको डोरबेल की आवाज सुनाई दी......

1466 0