गूंज

एक औरत का साहस उसे मुसीबतों से बचा लेता है

Kusum Pareek
29 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 760
#Relationship
गूंज

Photo by Rowan Chestnut on Unsplash

"गूँज"


जब से मेरी जिठानी की मृत्यु हुई है ,सास ने पीछे वाले बाड़े में जहां बकरियाँ बंधी रहती हैं,वहां की सफाई का ज़िम्मा मुझे दे दिया,लेकिन मैं जब भी उधर जाती ,तब दो घूरती हुई आँखे मुझे ऐसे चुभती हुई महसूस होती ," जैसे कि मेरे जिस्म को अंदर तक चीर कर निकल रही हों ।"

ऐसा नहीं है कि वे आँखे घर में मेरा पीछा नहीं करती ,लेकिन वहाँ मेरे सुरक्षित रहने के कई कारण ,आवरण का काम करते ।

 हमेशा की तरह आज भी मैं अपना काम जल्दी निपटा कर जाना चाहती थी ,परन्तु सासु मां ने आज लकड़ियां भी मंगवाई थी जिससे देर भी लग सकती है व अंधेरा होने का भी भय था ।

किसी तरह मैंने ,बकरी के बाड़े की सफाई की व लकड़ियों के गट्ठे को उठाकर जाने लगी ,अचानक मेरे पैरों में एक मेमने का बच्चा आ गया ,जो में ,में करता हुआ मुझसे लिपट गया ।

मैंने देखा कि वहीं पर एक कुत्ता खड़ा है ,जो लपलपाती नज़रों से उसे अपना शिकार बनाने की फ़िराक में है । 

तब तक गट्ठर नीचे पटका जा चुका था ,मेमने को गोदी में लेते हुए स्वत: ही मेरे कदम बकरियों के बाड़े की तरफ वापिस मुड़ गए,जहाँ उसे उसकी मां के पास सुरक्षित छोड़ सकूँ ,उसे बकरियों के झुंड में छोड़ कर,मैंने एक लट्ठ उठाया व साहस के साथ कुत्ते पर दे मारा, वह कोय-कोय करता जा चुका था । 


 लेकिन एक और कुत्ता था जो अपनी हैवानियत से मेरी तरफ जीभ लपलपा रहा था ।

वह मुझ पर झपटना ही चाहता था परन्तु बिना कोई मौका दिए , लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी उसके हाथ को काट चुकी थी ।


इस कुत्ते की तो कोय-कोय करने की भी औकात नहीं बची थी ।


कुसुम पारीक 

मौलिक ,स्वरचित


0 likes
☕

Support Kusum Pareek

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kusum Pareek
Published By

Kusum Pareek

@kusumu56x

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Ambassador Challenge
Manisha Bhartia • 01 Jan, 2022 • 1 min read min

माँ अब काम आपकी बहु ही आएगी!!

Inspirational story

966 0
More stories in Ambassador Challenge
Varsha Sharma • 31 Dec, 2020 • 1 min read min

सुनहरा अवसर.... Paperwiff

लेखकों और पाठकों को अलग-अलग भाषाओं से जोड़ने वाला मंच

1009 1
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

लाइक कमेंट का चस्का

"ये क्या सुमित, राधा दीदी का फोन था तुमने उनको फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया।""-रिया ने अपने पति से कहा "हाँ!वैसे भी तुम्हारी

1101 2
More stories in Ambassador Challenge
Ragini Ajay pathak • 23 Nov, 2020 • 1 min read min

तमाचा

रूपा सुबह सुबह हाँथ में चाय का कप लिए हॉल में बैठकर टीवी देखते हुए चाय पी रही थी कि तभी उसको डोरबेल की आवाज सुनाई दी......

1462 0