तेरी चाहत में खुद को फ़ना कर लूँ

तेरी चाहत में खुद को फ़ना कर लूँ

Bhavna Thaker
10 Feb, 2022 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 883
तेरी चाहत में खुद को फ़ना कर लूँ

तेरी आँखों की चाहत में तबाह कर लूँ खुद को, या मेरे रंजो गम की स्याही पर मरहम लगाती तुम्हारी मुस्कान पर मर मिट जाऊँ...  


जुस्तजू-ए-क़फ़स कह रहा कैद हो जाऊँ तुम्हारी तप्त आगोश की गर्मी में, या काला वो नुक्ता बन जाऊं तुम्हारे सदके में फ़ना होते मर जाऊँ... 


दिल कहता है कोई नज़राना दूँ लबों पर ठहरी हंसी पर फ़िदा होते, या ए जान तुम्हारे पहलू में बैठकर तुम्हें यूँहीं देखते हुए ज़िंदगी बिता दूँ...


होती है नज़ाकत मर्द के वजूद का भी हिस्सा, मोहसिन मेरे एहसासों को उन्मुक्त करते बह जाऊँ तुम्हारी हर अदाओं पर आँखें मूँदे...


इतराती है मेरी मोहब्बत इस रिश्ते की पाक सच्चाई पर तुमको पाकर और कोई ख़्वाहिश नहीं, दिल करता है हर खिड़कियां बंद कर दूँ...


तुम्हारी एक नज़र की प्यासी मेरी आँखों में काजल की जगह तुमको भर लूँ, इश्क मेरा कहता है जान मेरी ज़िंदगी तुम्हारे नाम कर लूँ...


कहो तुम्हारी खुशी किसमें है कायनात में बसे हर ज़र्रे का नूर तुम्हारे नज़र कर दूँ, चाहत को मेरी आज़मा लो नखशिख मैं खुद को तुम्हें समर्पित कर दूँ... 

भावना ठाकर 'भावु' (बेंगुलूरु, कर्नाटक)

0 likes
☕

Support Bhavna Thaker

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Bhavna Thaker
Published By

Bhavna Thaker

@bhavnathaker

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Generation Love
Dr. Pratik Prabhakar • 12 Apr, 2022 • 1 min read min

तेरा मेरा वास्ता

कई दर्द बाँटें हमने

899 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 20 Feb, 2022 • 1 min read min

मेरी मोहब्बत

मेरी मोहब्बत

975 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 20 Feb, 2022 • 1 min read min

चलो एक दूजे को ढूँढें

चलो एक दूजे को ढूँढें

883 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 18 Feb, 2022 • 1 min read min

प्रेम का ज्वार

प्रेम का ज्वार

853 0