तुम बहती हो मुझमें

तुम बहती हो मुझमें

Bhavna Thaker
11 Feb, 2022 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 693
#Prem Bajaj
तुम बहती हो मुझमें

तुम्हारा वजूद कायनात का नूर 

पूष की कुनी धूप है 

तुम्हारे गेसूओं से उठती सुगंध..

पुकारते है तुम्हारे लब जब मेरा नाम

इंद्रधनुष के सातों रंग 

मेरी आँखों में उभर आते है..

ठोड़ी का तील टिका है काला

कहता जो बुरी नज़र वाले

तेरा मुँह काला

पंक्तिबद्ध दंत अनार दाने 

सप्तर्षि से चमकते है खुलते ही 

दो कलियाँ लब की मुस्कुराते है.. 

दाएँ वक्ष पर चमकती अरूंधति 

कलाई नर्म मलाई सी 

ऊँगलियों के मध्य सुशोभित 

अंगूठी में मेरी तस्वीर महकती 

आहा पागल करती..

नाभि से अंकुरित होता इश्क 

मेरी नासिका में उन्माद भरता

थिरकते पैरों से नूपुर की रूनझुन 

बगावत है मेरे चैनों सुकून से..

कितने शोभित है सपने तुम्हारे

सागर की मौजों से 

तैरते है नैंन कटोरीयों में.. 

तुम्हारी पीठ से बजती है सरगम 

तुम्हारे लबों से नग्में झरते है

छलकती सुराही सी गरदन से 

झाँकती है धार पानी की 

जब उतरती है तुम्हारे पीते ही..

वक्त बँधा है तुम्हारे रेशमी ज़ुल्फ़ों से 

जुड़े के खुलते ही टिक टिक सा 

बहता है,

स्पर्श तेरा पावक कोमल 

छूते ही पुष्कर में खिले सैकडों कमल..

बातें तुम्हारी महकती कस्तूरी 

ओज भरती मेरे रोम-रोम 

साथ तुम्हारा जीवन जैसा 

साँसे देता पल पल 

तुम बहती हो मुझमें निरंतर

जैसे साँसों की सरगम ।।

(भावना ठाकर, बेंगुलूरु)#भावु

0 likes
☕

Support Bhavna Thaker

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Bhavna Thaker
Published By

Bhavna Thaker

@bhavnathaker

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Generation Love
Dr. Pratik Prabhakar • 12 Apr, 2022 • 1 min read min

तेरा मेरा वास्ता

कई दर्द बाँटें हमने

891 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 20 Feb, 2022 • 1 min read min

मेरी मोहब्बत

मेरी मोहब्बत

965 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 20 Feb, 2022 • 1 min read min

चलो एक दूजे को ढूँढें

चलो एक दूजे को ढूँढें

872 0
More stories in Generation Love
Bhavna Thaker • 18 Feb, 2022 • 1 min read min

प्रेम का ज्वार

प्रेम का ज्वार

844 0