हल्का सा मुख़र हो जाओ

हल्का सा मुखर हो जाओ

Bhavna Thaker
15 Feb, 2022 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 848
हल्का सा मुख़र हो जाओ

स्वर्ग का दरवाज़ा इंतज़ार कर रहा है हल्का सा मुखर हो जाओ ये जो हया की एक परत ठहरी है दोनों के दरमियां हौले से हटा दो सनम.. 


मेरी आगोश की चौखट पर कदम रख दो, टहनी सी कमनीय अपनी काया को सौंप दो मेरी बाँहों को कश्ती समझकर..  


कबरी खोलकर गेसूओं को खुल्ला छोड़ दो ढ़क दो मेरे चेहरे को, जी चाहता है एक ख़ता कर लूँ गर इजाज़त हो..


मय से मीठी लबों की पंखुडियों को चूमने के तलबगार मेरे लबों को खुशी की हल्की सी झलक दे दो..


कुछ हुआ क्या? ये शीत सी सिसकी, गर्म सी आह और झुकी हुई पलकों से उठते शरारे मेरे एहसासों को जगा रहे है..


करीब आओ तुम्हारी गर्दन पर एक मोहर मल दूँ, ये जिस्म की संदली सुगंध मेरे इश्क की बेतरबी बढ़ा रही जानाँ.. 


हुश्न की शौख़ी है या आग का दरिया कोई पूष की ठंड़ी शाम में भी रोम-रोम बैसाखी बयार सी तप्त लू भर गई..


अपनी नाभि पर बरसती मेरी चाहत की बारिश में नहाते कहो कैसा लग रहा है, शायद जन्नत की हक़ीक़त इस मखमली स्पंदन से कम तो नहीं होगी।

#भावु

0 likes
☕

Support Bhavna Thaker

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Bhavna Thaker
Published By

Bhavna Thaker

@bhavnathaker

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Scribble
Shubhangani Sharma • 20 Apr, 2022 • 0 mins read min

खेल पसंद का...

खेल पसंद का...

857 0
More stories in Scribble
Nidhi Gharti Bhandari • 30 Jun, 2021 • 1 min read min

चीटिंगखोर ज़िंदगी

Life is uncertain.

1054 3
More stories in Scribble
Jyotsana Singh • 30 Jun, 2021 • 1 min read min

मिट्टी वाला घर

सेवियों के लिए दूध और शक्कर घर में है या नहीं इनकी बला से इन्हें तो सेवियाँ खानी है।

1818 4
More stories in Scribble
Deepali sanotia • 29 Jun, 2021 • 1 min read min

चाय-पोहे और ट्रे

बेटियाँ मतबल पराया धन। बस अच्छा घर और अच्छा वर। उनका मन, उनकी पसंद या उनकी इच्छा का मोल ही कितना होता है?

1207 1