फीनिक्स

आशा कभी नहीं टूटती...कभी नहीं टूटनी चाहिए

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 883
ARCHANA ANAND
ARCHANA ANAND 07 Nov, 2020 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
#Inspiration

- मम्मा, ये फीनिक्स पक्षी क्या सचमुच होते हैं?

- नहीं, बेटा ये एक काल्पनिक पक्षी है, गढ़ा गया किरदार

- फिर इसे गढ़ा क्यों गया ?

- ताकि हम समझ सकें कि उड़ान में कोई भेद नहीं होता, उड़ान की कोई जाति नहीं होती, कोई लिंग नहीं होता, उड़ान के होते हैं तो बस पंख जो सिर्फ़ उड़ना जानते हैं। चाहे पंख घायल हो जाएँ पर उड़ना नहीं छोड़ना चाहिए।

- और पंख अगर टूट जाएँ तो ?

- तो क्या, फिर उग आएंगे , ये आशा के बने पंख हैं न ? आशा कभी नहीं टूटती... कभी नहीं टूटनी चाहिए ।

- मम्मा ,आप बहुत प्यारी हो।

- क्योंकि मैं जानती हूँ न कि पंखों का उगाना क्या होता है !

©अर्चना आनंद भारती


1 likes

Support ARCHANA ANAND

Please login to support the author.

Published By

ARCHANA ANAND

archana2jhs

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.