#paper wiff,kids story. शीर्षक-"रोहन का संकल्प"

प्रकृति मानव से ही संरक्षित हो सकती है।रोहन संकल्पबद्ध बालक है।

❤️ 0 💬 0 👁 1005
#paper wiff,kids story.
शीर्षक-"रोहन का संकल्प"

फूल खिलें,तो कीट-पतंग भी खुश होते हैं।

स्वरचित बाल कथा

शीर्षक-"

- देखो मैं कितना सुंदर हूं, हूँ न?तभी तो तुम अपने टेरेस गार्डन में घूमते हुए मुझे इतने प्यार रोज देखते हो।

- लेकिन तुम बोल भी सकते हो क्या?

- कल मैं तुम्हारी और दादी की बात सुन रहा था। वह तुमको समझा रही थी ना, कि फूलों को तोड़ना नहीं चाहिए, लेकिन आप रोज ही खिले हुए फूलों में से दो चार फूल तोड़ ही देते हो।

यह अच्छी बात नहीं है।

- क्यों? मुझे बहुत अच्छे लगते हो जी तुम, इसीलिये मैं फूल तोड़कर अपनी जेब में रख लेता हूँ रोज।

पता है मेरे कपड़ों में खुशबू हो जाती है। ऐसा लगता है जैसे सेंट लगा दिया हो कपड़ों में। मेरे सभी दोस्त मेरे पास आकर सूंघते हैं और खुश होते हैं।

- वह तो ठीक है, लेकिन हम भी तो कुछ दिन मुस्कुराते हुए आप सब देखने वालों का प्यार चाहते हैं। वह तो तभी मिलेगा ना, जब आप हमें डाली पर लगा हुआ छोड़ेंगे।

- जब हम खिले रहते हैं, तो रंग बिरंगी तितलियां, मधुमक्खियां, भंवरे और सुंदर पक्षी हमारा रस और पराग लेने के लिये मंडराते रहते हैं। यहां तक कि तुम्हारे लिये शहद भी तभी बन पाता है।

- ओह! यह तो मुझे पता ही नहीं था। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है फूल भैया! अब मैं आपको बिल्कुल नहीं तोडूंगा। दूर से ही आपको देखूंगा और खुश हुआ करूंगा। हां जब आप मुरझाने लगोगे, तो उदास भी हो जाऊंगा।

आज से मैं वादा करता हूं, कि कभी भी फूल नहीं तोडूंगा।

- अरे रोहन!उठो बेटा!स्कूल को देर हो रही है।आज तो आपकी पिकनिक भी है मुगल गार्डन में।

माॅम की आवाज सुनकर रोहन हड़बड़ाहट उठ बैठा।वह मन ही मन फूलों को कभी नहीं तोड़ने का संकल्प कर चुका था।

      _______________________

रचयिता- डा.अंजु लता सिंह,नई दिल्ली








0 likes
☕

Support डा.अंजु लता सिंह गहलौत( Anju Lata Singh gahlot)

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Drama
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read min

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

317 0
More stories in Drama
Subhashree Banik • 03 Nov, 2025 • 9 mins read min

For the contest 'Disasters don't discriminate but humanity unites'

Hard times teach people a lot and they continue to guide us throughout the life. It's a story of transformation and how disaster changed the perspective of people altogether.

315 1
More stories in Drama
Ajay goyal • 02 Apr, 2023 • 1 min read min

नकाब

A short story about masks on some social faces....

1346 0
More stories in Drama
Dakshal Kumar Vyas • 30 Mar, 2023 • 1 min read min

लालच

.

1073 1