![Dr. Anju Lata Singh 'Priyam'](https://ik.imagekit.io/4ynb7qbmbn/storage/avatars/7ER5WFlUzBRJ7GYqv1sib3SvkwxnUVBp6ySBisQq.jpeg?tr=h-50,w-50)
Dr. Anju Lata Singh 'Priyam'
30 Nov, 2023
Picture Prompt-25
prompt-25
घना कुहरा पसर गया सुहानी वसुधा पर-
उतर रहे ज्यों मेघदूत नभ से आ-आकर,
चले गए जो छोड़कर बिलखते अपनों को-
तुहिन-कणों में मुस्कुराएंगे बेसुध होकर.
दर्द का दायरा इस धुंध सा पसरता है-
विकल मन टूटता है धीर नहीं धरता है,
नज़र न आए रोशनी का छोर दूर तलक-
दु:ख का मंजर तो बस वक्त ही बदलता है.
-स्वरचित
डा. अंजु लता सिंह गहलौत,नई दिल्ली
Paperwiff
by anjugahlot
30 Nov, 2023
Picture prompt-25
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.