एक लड़की

क्या सभी छोटी बहनें ऐसी ही होती हैं ?

Originally published in hi
❤️ 2
💬 0
👁 859
Aarti Kushwah
Aarti Kushwah 18 Dec, 2022 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

जितना बोलती है,

उससे ज्यादा छुपाती है,

ना रोती है,

ना आँसू बहाती है,

कभी बन जाती है बच्ची,

तो कभी बड़ों को भी चुप करा देती है,

वही हँसाती है,

और वही चिड़ाती है,

पल भर की नाराज़गी,

और फिर शुरू हो जाती है,

चंचल है मन की,

सूरत की भोली है,

करती है बड़े-बड़े कारनामे,

और किसी को भनक भी नहीं होने देती,

ख्वाइशों हैं उसकी बहुत,

जो बदलतीं हैं हर पल,

जीती है ज़िंदगी उदासीन होकर,

और दिखाती है सबको कि ज़िंदगी मजे में है ।




2 likes

Support Aarti Kushwah

Please login to support the author.

Published By

Aarti Kushwah

aartikushwah

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.