किसान का जीवन

किसान की व्यथा

Kumar Sandeep
24 Dec, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 2 💬 2 👁 1053
#Pain of Farmers
किसान का जीवन

Photo by Warren Wong on Unsplash

कपकपाती ठंड की ठंडक हवाएँ दीनानाथ के तन और मन दोनों को झकझोरने का प्रयत्न कर रही थीं। फिर भी..वह कुदाल से बंजर जमीन को फसल उत्पन्न करने योग्य बनाने में मग्न था। आज घर से भूखे पेट ही आना पड़ा था उसे। घर में खाने का सामान खत्म था। भूखे पेट भी परिश्रम करने में तनिक भी कमी नहीं कर रहा था दीनानाथ। खेतों में काम कर ही रहा था तभी उसकी नज़र सामने जा रहे एक राहगीर पर पड़ी जो रोते हुए आगे बढ़ रहा था। दीनानाथ ने उसे अपने पास बुलाकर उससे पूछा, "भाई! साहब देखने में आप अच्छे भले घर से लग रहे हैं। लगता है जीवन से आप भी परेशान हैं मेरी तरह! देखिए भाई! साहब इंसान चाहे लाख प्रयत्न करे पर उसे दुख,दर्द तकलीफ जीवन में सहना ही पड़ता है। इसलिए दुखी मत होइए। एक दिन सब ठीक हो जाएगा।" रोने वाला शख़्स आम नहीं बल्कि खास था। अपनी कलम से मन के भाव व निर्धन,असहाय के दर्द को व्यक्त करता था। दीनानाथ की बात सुन उसने कहा, "आपकी बातों ने मुझे बेहद प्रभावित किया। तमाम कष्टों को तन पर सहन करने के बावजूद भी आप में इतनी हिम्मत है। आप पूरे देशवासियों की थाली तक दो वक्त की रोटी पहुंचाते हैं, अथक मेहनत करते हैं। आज सुबह-सुबह ही एक किसान जो मेरे पड़ोस में ही रहते हैं, आर्थिक स्थिति अति प्रतिकूल होने के कारण अत्यंत तनावग्रस्त होने से उन्होंने मानसिक संतुलन खो दिया। इस बात के लिए ही मैं दुखी हूँ। धनाभाव के कारण मैं भी उनके जीवन के दुख को कम नहीं कर पाया इस बात का बहुत दुख है। इसलिए मन को लाख समझाने के बावजूद भी मेरी आँखों से आँसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।" उस किसान के प्रति व अन्य किसानों के प्रति उस शख़्स के अंदर मौजूद संवेदना को जानकर दीनानाथ का मन द्रवित हो गया। उसकी आँखों से भी अश्रु की बूँदें गिरने लगीं। दीनानाथ ने कहा, "साहब आप सचमुच इंसान हैं। आज तक कोई भी ऐसा इंसान न मिला जिसने हम किसानों के दुख को तनिक भी भाँपने की कोशिश की हो। क्या कीजिएगा साहब? हम किसानों का जीवन ऐसा ही हैं।" 


©कुमार संदीप

मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित

2 likes
☕

Support Kumar Sandeep

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Kumar Sandeep
Published By

Kumar Sandeep

@Kumar_Sandeep

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Akshat · 5 years ago last edited 5 years ago

    ?

  • Kumar Sandeep · 5 years ago last edited 5 years ago

    धन्यवाद

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

108 0
More stories in Guide
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read min

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

316 0
More stories in Guide
Forever Tales • 02 Jul, 2024 • 2 mins read min

Why Is No One Talking to Me?

Feeling like no one is talking to you can be challenging, but there are several reasons this might happen, such as miscommunication, social anxiety, or different interests. To improve social interactions, try initiating conversations, being approachable, and finding common ground. Building relationships takes time, so stay patient and positive.

1558 0
More stories in Guide
elite winds • 21 Feb, 2024 • 2 mins read min

Why Home Cleaning is Important?

Regular home cleaning is more than just a chore – it's a vital aspect of maintaining a healthy and comfortable living environment for you and your loved ones. From safeguarding against germs and allergens to promoting mental well-being, the benefits of a clean home are numerous.

706 0