वैशाली

दर्शन करें विश्व के पहले गणतंत्र का

Dr. Pratik Prabhakar
23 Jan, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1380
वैशाली

Photo by idk on Unsplash

अच्छा बताइये, विश्व के पहले गणतंत्र का नाम क्या था???

"वैशाली " जी हां ।

कभी गये वहाँ ?

""नहीं।""

तो मैं ले चलता हूँ। राजा विशाल की नगरी वैशाली प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध रही है।हो भी क्यू न जब इसने भगवान महावीर को जन्म दिया है, भगवान बुद्ध को कई बार आश्रय दिया है और आम्रपाली की घुंघरुओं में जान डाला है।

यहाँ के राजा के प्रतिनिधि प्रत्यक्ष चुनाव से चुन के आते थे। है ,न! ख़ास ।

आज विश्व के जितने भी गणतंत्र देश है , उसमें वैशाली का ही तो प्राण बसता है।वैशाली को विश्व का प्रथम गणतंत्र होने का गौरव प्राप्त है।

वर्तमान में वैशाली बिहार राज्य में अवस्थित एक जिला है। आप यहाँ पटना से आ सकते है दूरी होगी लगभग 55 किलोमीटर। मार्ग सुगम है।आसानी से आप यहां पहुंच सकते है।बिहार सरकार और पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने सैलानियों के लिये उत्तम प्रबंध कर रखा है।

यहाँ एक विश्व शान्ति स्तूप का निर्माण हुआ है, ठीक पुष्यकरिणी के बगल में । पुष्यकरणी एक तालाब है जिसके जल से राजा का राज्याभिषेक होता था ।

अभी इसमें मछलियां पाली जाती है , जिन्हें मारना अपराध है। ठीक इसके एक तरफ वैशाली का गौरवगान करते महल के खंडहर है।और एक तरफ पुरातत्त्व विभाग का सर्वेक्षणगृह है।

यही से कुछ दूरी पर दो चरणों के निशान है भगवन महावीर के । भगवान् महावीर जैन धर्म के संस्थापक थे ।सभी जैन धर्मावलंबियों के लिए तीर्थ है वैशाली।

कुछ दूरी पर अभी हाल में खुदाई हुई है जहाँ पर चतुर्मुखी भगवान् शिव की प्रतिमा मिली है। वहाँ भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है।आप वहां भी जा सकते हैं

पास में ही अशोक स्तंभ है और बौद्ध धर्म के गुरुओ की समाधी है। इन सब धरोहरों को देख आप अचंभित हुए बिना नहीं रह सकते।


खुदाई अब भी जारी है । क्या पता , जब आप वहां जाये तो आपको कुछ और देखने का सौभग्य प्राप्त हो।


1 like
☕

Support Dr. Pratik Prabhakar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Dr. Pratik Prabhakar
Published By

Dr. Pratik Prabhakar

@Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

11 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

123 0
More stories in Guide
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

332 0
More stories in Guide
Forever Tales • 02 Jul, 2024 • 2 mins read

Why Is No One Talking to Me?

Feeling like no one is talking to you can be challenging, but there are several reasons this might happen, such as miscommunication, social anxiety, or different interests. To improve social interactions, try initiating conversations, being approachable, and finding common ground. Building relationships takes time, so stay patient and positive.

1580 0