जैक स्पैरो इन इंडिया

"Once time will come, sand will make ship alive" (वक्त आने पर बालू जहाज को भी जिंदा करेगा)

Dr. Pratik Prabhakar
04 Nov, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1631
#Jack sparrow #India #Hollywood
जैक स्पैरो इन इंडिया




यूं तो दुनिया में एक साथ काफी कुछ चलता रहता है। अब यह कौन जानता था कि एक दिन कप्तान जैक स्पैरो हिंद महासागर से होता हुआ भारत पहुंच जाएगा ।हुआ कुछ यूं था कि जैक स्पैरो का कंपस उसे भारत लेकर आया था । 


जब भारत के समुद्री मछुआरों ने काले झंडे वाले विशाल जहाज को हिंद महासागर में देखा था ,सारे मछुआरे डर गए। बात उड़ती-उड़ती तंजौर के राजा राघव नायक तक पहुंच गई ।सभासद भी डर गए थे। पर राजा राघव नायक जान गए थे कि समुद्री लुटेरों को उनके राज्य में आना अच्छा शगुन नहीं है ।



उनके पूर्वजों में मान्यता थी यदि कोई समुद्री लुटेरा आपके राज्य में आए तो समझना है राज्य खतरे में है । पर राजा राघव ने जैक स्पैरो को अपने महल में आने का न्योता दिया इधर जब जैक स्पैरो महल में आराम फरमा रहा था तो उधर किसी ने ब्लैक पर्ल जहाज को अपने बोतल में उतार लिया था।


 जैक को जब यह पता चला वह अपने कंपस को कोस रहा था जो हमेशा उसे सही राह बताता था पर आगे क्या?


 राजा राघव ने जान लिया था कि यह सब मदुरई के नायक राजा की चाल है और उन्होंने जैक स्पैरो से इस विषय में मंत्रणा की ।उन्होंने बताया कि उनके पूर्वजों ने एक बार समुद्र में तैरती खाली नाव से एक बालू से भरा संदूक पाया था जिस पर यह लिखा था कि 


"Once time will come, sand will make ship alive"


(वक्त आने पर बालू जहाज को भी जिंदा करेगा)


जैक ने समझ लिया था कि यह ब्लैक जहाज के बारे में ही था ।

उसे बालू से भरा संदूक तो मिल गया था पर बोतलबंद जहाज का पता नहीं चल पाया था ।


इधर राजा राघव के गुप्तचरों को पता चला यह मदुरई के राजाओं की चाल थी और यह भी ज्ञात हुआ कि वो हमला करने वाले हैं।


राजा राघव सतर्क थें ।जैक स्पैरो भी समझ चुका था कि वह युद्ध से बच नहीं सकता ।


अच्छी लड़ाई हुई काफी सैनिक मारे गए । जीत राजा राघव की हुई मदुरई के नायक तो भाग गये।

पर उसके सेनापति के पास से बोतल बंद ब्लैक पर्ल जहाज प्राप्त हो गई थी ।


राजा ने काफी संपत्ति जैक को उपहार में दिए। तट पर संदूक के बालू को रखा गया और उसपर बोतलबंद जहाज को रखते ही जहाज समुंदर में वास्तविक रूप में आ गया।



 जहाज का नियंत्रण संभालते हुए जैक सोच रहा था शायद कंपस ठीक ही दिखा रहा होगा । 


जैक ने कंपस देखा और अपने जहाजियों को दुत्कारते हुए पश्चिम में चलने को कहा जहाँ नए एडवेंचर उसका इंतजार कर रहे थे।

1 like
☕

Support Dr. Pratik Prabhakar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Dr. Pratik Prabhakar
Published By

Dr. Pratik Prabhakar

@Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Fiction
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read min

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

317 0
More stories in Fiction
Subhashree Banik • 03 Nov, 2025 • 9 mins read min

For the contest 'Disasters don't discriminate but humanity unites'

Hard times teach people a lot and they continue to guide us throughout the life. It's a story of transformation and how disaster changed the perspective of people altogether.

315 1
More stories in Fiction
fazal Esaf • 12 Jun, 2025 • 1 min read min

बिल के उस पार"

सफ़दर अली को लीवर संक्रमण के कारण आईसीयू में भर्ती हुए छह दिन हो चुके थे। उनकी पत्नी ज़ेबा, एक स्कूल टीचर, इलाज के ₹2,83,000 के भारी बिल को देखकर परेशान थी, क्योंकि डॉक्टरों ने अगले दिन तक आईसीयू का भुगतान करने या सफ़दर को जनरल वार्ड में शिफ़्ट करने के लिए कहा था। उसकी मासिक आय इस बिल का एक तिहाई भी नहीं थी। मदद के लिए, ज़ेबा ने सबसे पहले मस्जिद के इमाम साहब को फ़ोन किया, जिन्होंने चंदा इकट्ठा करने का आश्वासन दिया। फिर उसने स्कूल की प्रिंसिपल को कॉल किया, जिन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज डालने की पेशकश की, लेकिन कोई आधिकारिक मदद नहीं की। उसकी आख़िरी उम्मीद वक़्फ़ बोर्ड की वेबसाइट भी बेकार साबित हुई। अगले दिन, सफ़दर की हालत बिगड़ने पर, डॉक्टर ने बताया कि लीवर ट्रांसप्लांट ज़रूरी है और इसका खर्च लगभग ₹18 लाख होगा। यह सुनकर ज़ेबा पूरी तरह टूट गई। उसे याद आया कि कैसे समाज के लोग दूसरों की मदद करने में उदासीन रहते हैं। कहानी इन सवालों के साथ समाप्त होती है कि क्या मस्जिदें और वक़्फ़ संपत्तियाँ वास्तव में ज़रूरतमंदों के लिए उपलब्ध हैं, क्या मुस्लिम समुदाय ने स्वास्थ्य आपात स्थितियों के लिए ठोस व्यवस्थाएँ की हैं, और क्या हम केवल प्रार्थनाओं तक ही सीमित रह गए हैं जब किसी को वास्तविक सहायता की आवश्यकता होती है। यह इस बात पर भी विचार करती है कि क्या समाज में किसी "ज़ेबा" को अकेला छोड़ दिया जाना चाहिए। यह कहानी एक महत्वपूर्ण प्रश्न उठाती है: "जब कोई बीमार होता है, क्या हम केवल संवेदना भेजते हैं, या समाधान भी?"

564 0
More stories in Fiction
fazal Esaf • 11 Jun, 2025 • 1 min read min

माफ़ी का मर्म

यह कहानी एक बुजुर्ग मुस्लिम इमाम हाजी यूसुफ़ साहब की है, जिनके बेटे की नृशंस हत्या पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने कर दी। हत्या का कोई मजहबी या व्यक्तिगत कारण नहीं था — बस घृणा और ग़लतफहमी से उपजा हिंसक आवेग। पूरे मोहल्ले में शोक और ग़ुस्से का माहौल था। लेकिन जब अदालत में हाजी यूसुफ़ से यह पूछा गया कि वे क्या सज़ा चाहते हैं, तो उन्होंने हत्यारे को माफ कर दिया। उन्होंने कहा, "अगर मैं बदला लूंगा, तो मैं भी उसी घृणा में जीऊंगा जिसने मेरे बेटे की जान ली। लेकिन अगर मैं माफ कर दूं, तो शायद यह घृणा का अंत हो।" यह निर्णय सबको चौंका देता है — पड़ोसी, गैर-मुस्लिम मित्र, और समाज के वे लोग भी जो सोचते थे कि धर्म अलग करता है। इस माफ़ी ने लोगों को आत्म-चिंतन के लिए मजबूर कर दिया: जब ग़लती उसकी नहीं थी, तो वह फिर भी माफ कैसे कर सका? क्या हम दूसरों की गलतियों को इस तरह क्षमा कर सकते हैं? क्या हमारा धर्म, जाति, या पूर्वग्रह हमें मानवता से दूर कर रहे हैं? "माफ़ी का मर्म" सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि आत्मा की गहराई से निकली इंसानियत की पुकार है — यह दिखाती है कि सच्ची शक्ति बंदूक में नहीं, माफ़ी में होती है।

564 0