मेडिकल स्टूडेंट के लिए लॉकडाउन

मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए क्या मतलब होता है लॉक डाउन का

Dr. Pratik Prabhakar
19 Apr, 2021 1 min read min read hi
❤️ 2 💬 0 👁 1191
#Health
मेडिकल स्टूडेंट के लिए लॉकडाउन

Photo by Olga Guryanova on Unsplash

"लॉक डाउन का मतलब"



"क्या तुम जानते हो आज फिर कोरोना का दो नया केस भर्ती किये गये हैं हमारे मेडिकल कॉलेज में ?" मेरे एक मित्र ने मुझसे कहा । मेस में समुचित दूरी पर बैठ मैं खाना खा रहा था, अचानक से खाने का स्वाद बदलने लगा। मैं मेडिकल कॉलेज में एम बी बी एस अंतिम वर्ष का छात्र हूँ, कई साध्य- असाध्य रोगों से लोगों को परेशान देखा है मैंने। परन्तु कोरोना के दो कन्फर्म मरीज़ पहली बार भर्ती हुए हैं हमारे मेडिकल कॉलेज में। 


मैंने अपने एक सीनियर इंटर्न को कॉल किया यह कन्फर्म करने के लिए कि क्या सच में दो मरीज़ भर्ती किये गए हैं। उनका जवाब 'हाँ' था। 

मैंने तुरंत उनसे पूछा "आपकी ड्यूटी तो नहीं लगी होगी ,सर?"

उन्होंने कहा "लगी है, आठ घंटों की आइसोलेशन वार्ड में"


ड्यूटी सर की लगी थी पर भय मेरे हृदय में घर कर रहा था। मैंने उनसे कहा " सुरक्षित रहिएगा,सर"


वो मेरी मनोदशा समझ रहे थे । उन्होंने तुरंत कहा "प्रतीक, हम सब डॉक्टर है, भय होना लाज़मी है, परन्तु कर्तव्य से मुँह मोड़ने वाला कभी सफल नहीं हो सकता। जब हमने डॉक्टर बनने का फ़ैसला किया था तभी हमने ख़ुद को मानवता के लिए समर्पित कर दिया था, इंटर्न डॉक्टर बनते ही तुम भी समझ जाओगे।


लॉक डाउन का मतलब हमारे लिए हॉस्टल के कमरे में लॉक लगाकर हॉस्पिटल जाकर मरीज़ों का इलाज़ करना है और लोगों के लिए घर पर रहना। मुझे जाना होगा, मेरी ड्यूटी एक घंटे में स्टार्ट होगी।"


मैंने "स्टे सेफ सर (सुरक्षित रहियेगा महाशय)" कहते हुए फ़ोन काट दिया।

2 likes

Support Dr. Pratik Prabhakar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Dr. Pratik Prabhakar
Published By

Dr. Pratik Prabhakar

@Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
Leanefy Doctor 27 Jun, 2025 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

349 0
More stories in Health
Dubai Medicine Agency 23 May, 2025 2 mins read min

Abortion Pills in Dubai +971569791784 Abortion Health Awareness about Mifegest Cytotec Pills in Ducai

We are offering Abortion Pills +971569791784 in all over UAE Dubai, Abu Dhabi, Ajman, Sharjah, we have the best Pills Mifefest and Cytotec available for safe abortion.

718 0
More stories in Health
Ruchika Rai 06 Apr, 2023 0 mins read min

स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़ता स्तर कितना सार्थक

स्वस्थ्य सुविधाएं

752 0
More stories in Health
Dakshal Kumar Vyas 07 Dec, 2022 0 mins read min

धुंआ

.

932 1