नववर्ष का नवगीत

नए वर्ष में क्या हो नवगीत

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 740
Dr. Pratik Prabhakar
Dr. Pratik Prabhakar 31 Dec, 2020 | 1 min read
New year

जो बीता वो भूल जाओ

नवगीत अब गुनगुनाओ।।

आज क्या है पास में

किसके खासमखास में

उन बातों से नजर मोड़ो

खुद को न ही भरमाओ।।

प्रण करें खुद ही अब

मेहनत को बनाये रब

प्यास पाने की हो बस

भूख जीत का जगाओ।।

शुभकामनाएं अशेष मेरी

जीत में नहीं हो अब देरी

ईश्वर करें आप सबल हों

उन्नत-अद्भुत बन जाओ।।


1 likes

Support Dr. Pratik Prabhakar

Please login to support the author.

Published By

Dr. Pratik Prabhakar

Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.