गर्मियों में खानपान

गर्मियों में स्वास्थ्य का ख्याल

Dr. Pratik Prabhakar
19 Apr, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 2 💬 1 👁 1077
#Hot #Summer
गर्मियों में खानपान

Photo by Thoarif Ahmed on Unsplash

गर्मियों में खानपान



गर्मियों में जिस तरह मौसम अपना रंग बदलता है उसी तरह हमारे शरीर में भी काफी बदलाव होने लगते हैं. बेचैनी, घबराहट, सुस्ती के अलावा पेट संबंधी परेशानियां इस मौसम में आम हैं. बढ़ते तापमान के कारण कई मौसमी बीमारियां भी अपना असर दिखा जाती हैं. इसलिए आपको इस मौसम में अपनी डाइट का काफी ख्याल रखना चाहिए. सुबह उठकर सबसे पहले अपना डाइट चार्ट बनाना चाहिए. जिसे आप पूरे दिन फॉलो करें. अगर डाइट पर कंट्रोल कर लेंगे तो बैचेनी और सुस्ती जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं.



??गर्मियों के मौसम ज्यादा तला-भुना या फिर ज्यादा मसाले वाला खाना हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालता है. इस तरह का खाना हमारे पाचन शक्ति को खराब कर देता है. जिससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आप फूड पॉयजनिंग के शिकार भी हो सकते हैं. गर्मियों में खाना हल्का व आसानी से पचने वाला होना चाहिए. इस मौसम में हमारे शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है ऐसे में हमेशा अपने साथ पानी की बोतल रखनी चाहिए और थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए. आइए जानते हैं इस मौसम में कैसा हो खानपान और किस तरह रखें खुद को फिट.


??खूब पीएं पानी 


गर्मियों के मौसम पानी खूब पीना चाहिए क्योंकि गर्मियों में हमारे शरीर से पसीना निकलता है जिससे डिहाईड्रेशन होने का खतरा रहता है. सुबह उठकर सबसे पहले एक से डेढ गिलास पानी पिएं. दिनभर कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं. अगर एक साथ न पीं पाए तो थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पिएं. इससे शरीर से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और पाचन क्रिया भी ठीक रहती है.




??हमेशा फ्रेश खाना खाएं


गर्मियों में कभी भी बासी भोजन नहीं खाना चाहिए. हमेशा ताजा भोजन ही खाएं. इस मौसम में सब्जी- दालें जल्दी खराब हो जाती हैं. इसके अलावा गर्मियों में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए. ज्यादा गरिष्ठ भोजन इस मौसम में नुकसानदेह हो सकता है. गर्मियों में फूड पॉयजनिंग होने का ख़तरा ज्यादा होता है. इसलिए फ्रेश खाना ही खाएं. 




??सेलेड और स्प्राउट जरूर खाएं 


गर्मी के मौसम जितना ज्यादा फाइबर खाएंगे उतना आपकी हेल्थ के लिए अच्छा होता हैं. खाने में सलाद या स्प्राउट्स ज़रुर खाएं, इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पेट की समस्यां भी नहीं होती है.


??ज्यादा देर तक खाली पेट न रहें


गर्मियों में ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती हैं. जिससे कमजोरी के साथ-साथ कई बीमारियां होने का डर रहता है. इसलिए सुबह जल्दी खाना खाने की कोशिश करनी चाहिए. इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि कभी एक साथ ज्यादा खाना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है. इसलिए हर दो घंटे पर थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए.



??मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें गर्मी में मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करने से शरीर चुस्त और तरोताजा रहता है. इसलिए तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, फालसा, अनानास, मौसम्बी व लीची खाना फायदेमंद है. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी. इसके अलावा लौकी, तोरई, भिंडी, टिंडे जैसी हरी सब्जियों खाना चाहिए. इससे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी पोषक तत्वों की भी पूर्ति हो जाती है. 





??कॉफी और चाय से रहें दूर 


चाय-कॉफी का सेवन कम करें. कैफीन से शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है. इसके बजाय जूस, दही, लस्सी, मट्ठा, सत्तू, नींबू पानी, आम पना, बेल शर्बत, नारियल पानी, गन्ने का रस आदि को अपनी डाइट में शामिल करें. 




??विटामिन-बी से भरपूर आहार ले


गर्मियों में विटामिन-बी से भरपूर आहार लेना चाहिए. जिससे शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है. साथ ही मांसपेशियां के दर्द और थकान में आराम मिलता है.


????ठंडा पानी पीने से बचें

गर्मियों में जितना हो सके नॉर्मल पानी पीने की कोशिश करें. फ्रिज़ के पानी की जगह घड़े या सुराही का पानी पीजिएं. गर्मी में लू से बचने के लिए भी नॉर्मल पानी पीना चाहिए. ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ने का भी डर रहता है. योगा या एक्सरसाइज करना न भूलें गर्मी में खान पान के अलावा एक्सरसाइज या योगा भी जरूरी है. अगर आपके पास एक्सरसाइज या योगा करने का समय नहीं है तो सुबह शाम टहलना न भूलें.

2 likes
☕

Support Dr. Pratik Prabhakar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Dr. Pratik Prabhakar
Published By

Dr. Pratik Prabhakar

@Drpratikprabhakar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Fitness
healthy_fit • 20 Jan, 2023 • 1 min read min

14 tips to making exercise a habit

14 tips to making exercise a habit

815 0
More stories in Fitness
Shilpi Goel • 23 Dec, 2021 • 1 min read min

जरूरी सीख

माना कि बच्चों को समझाना आसान नहीं होता, लेकिन उतना मुश्किल भी नहीं होता जितना हम समझते हैं बस जरूरत है धैर्य और विश्वास धरने की, अपने बच्चों पर भी और स्वयं पर भी।

1064 0
More stories in Fitness
Charu Chauhan • 04 Jun, 2021 • 1 min read min

पर्यावरण के रखवाले

हम मानव जाति खुद को प्रकृति से प्रेम करने वाले कहते हैं। पढ़िए मेरी यह कविता और बताएं क्या य़ह सच है? अगर है तो आख़िर कितना??

1772 3
More stories in Fitness
Charu Chauhan • 30 May, 2021 • 1 min read min

चटनियों का मौसम आया रे ( 10 प्रकार की चटनी)

वैसे चटनी तो हर मौसम में बनायी और खायी जाती है लेकिन गर्मी के मौसम में इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। कहे तो बहार आ जाती है। आज यहां मैं कुछ चटनियों की सामग्री विधिवत लायी हूँ।

2059 2