Lifestyle article#5

आर्ट्स के द्वारा बच्चो की रचनात्मकता बढ़ाने के उपाय।

Babita Kushwaha
09 May, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 0 👁 1534
Lifestyle article#5

लॉक डाउन में बच्चे घर मे बैठे बैठे बोर हो रहे है। इस समय न तो वो बाहर खेलने जा सकते है न किसी को घर पर बुला सकते है। लेकिन लॉक डाउन का यह समय बहुत कुछ नया सीखने का अवसर दे रहा है। घर मे पड़ी पुरानी और बेकार चीजो को अपनी रचनात्मकता के आधार पर उन्हें नया रूप दे सकते है। आप बच्चो के साथ क्राफ्ट एक्टिविटी कर अपनी और बच्चो की बोरियत दूर करने के साथ उनकी ऑब्ज़र्वेशन स्किल बड़ा सकते है।

  1. स्टोन आर्ट: यदि आपके बगीचे में छोटे अंडाकार या गोलाकार पत्थर है तो उनके आकार के अनुसार उन पर रंग करके अलग अलग डिजाइन बना सकते है। जैसे स्ट्रॉबेरी, आम, संतरा आदि और फिर इन फलों को एक छोटी टोकरी में सजा सकते है। अगर पत्थरो का आकार बड़ा है तो उन पर सीनरी बना सकते है।

  2. बोतल आर्ट: घरों में अक्सर पुरानी प्लास्टिक या कांच की बोतल मिल ही जाती है। आप इन पुरानी बोतल को नया रूप दे सकते है। ऑयल पेंट और एक्रेलिक कलर की मदद से इन पर पसंदीदा डिजाइन बना सकते है। प्लास्टिक की बोतल को अलग अलग डिजाइन में काटकर रंग करके फ्लावर पॉट, पेन स्टैंड बना सकते है।

  3. पेपर आर्ट: पेपर की मदद से भी हम बहुत सी इंटरेस्टिंग चीजे बना सकते है। छोटे बच्चो को ओरिगेमी (पेपर फोल्डिंग की एक कला) बहुत पसंद आता है जैसे मेढ़क, चिड़िया या बच्चे की पसन्द की दूसरी चीजे बना सकते है। अगर ओरेगेमी बनना न आता हो तो यूट्यूब की मदद ले सकते है।

  4. लीफ आर्ट: ये आर्ट बहुत ही मनोरंजक होता है। इसमें हर आकार के सूखे या गीले पत्तो को इकट्ठा करके उनके द्वारा मनपसंद आकृति बनाई जा सकती है। पत्तियो को मिला कर जानवरों और पक्षियों की आकृतियां भी बना सकते है।

  5. कार्डबोर्ड आर्ट्स: कार्ड बोर्ड सभी घरों में आसानी से उपलब्ध होता है। इन बोर्ड का इस्तेमाल करके बहुत सी चीजें बनाई जा सकती है। जैसे अलमारी, गुल्लक या कार्डबोर्ड के ऊपर बच्चो के पसन्द के बोर्ड गेम्स भी बना सकते है जैसे लूडो, साप-सीढ़ी।

दोस्तो बच्चो के साथ घर मे इन आर्ट्स एक्टिविटी को जरूर करें और अपने साथ बच्चे की रचनात्मकता को बढ़ावा दे। धन्यवाद

1 like
☕

Support Babita Kushwaha

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Babita Kushwaha
Published By

Babita Kushwaha

@Babitakushwaha

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Art
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

108 0
More stories in Art
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

98 1
More stories in Art
Adhiraj • 14 Oct, 2025 • 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

268 1
More stories in Art
Elbaz Construction • 24 Sep, 2025 • 1 min read min

Elbaz Construction – Your Trusted General Contractor in Miami

General Contractor in Miami

371 0