मीडिया का बदलता रूप

पहले और आज के मीडिया का बदलता रूप जो आपको भी प्रभावित करता है

Vineeta Dhiman
16 Sep, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 7 👁 1258
#PaperwiffContest #Indianmedia
मीडिया का बदलता रूप

Photo by Jon Tyson on Unsplash

पहले के समय किसी भी समाचार, मुद्दे या फिर किसी भी परिस्थिति के बारे में जानना बहुत मुश्किल था। लोग अपनी बातों को एक दूसरे तक भेजने, पहुंचाने में बहुत दिक्कतें होती थी। 

जब 1959 में जब "टेलीविज़न इंडिया" आया और 1975 में जब इसका नाम बदलकर हिंदी में "दूरदर्शन" रखा ... जिसने पूरे विश्व मे अपनी लोकप्रिय छवि बनाई। मीडिया जगत में अपनी सच्चाई, विश्वसनीयता को सबके सामने रखा। दूरदर्शन के निष्पक्ष होकर अपनी बात जनता तक देना आज भी काबिलेतारीफ है। लेकिन धीरे धीरे इतने सारे चैनल्स आ गए और सब अपने चैनल्स को सबसे आगे लाने की दौड़ में है। इसके लिए वो हर उस तरीक़े का भी इस्तेमाल करते है। जिनसे उनके दर्शकों की संख्या बढ़ सके। टी आर पी में नंबर बढ़ सके। साल दर साल इनके कदम सफलता की ओर बढ़ते गए लेकिन उसके लिए उन्हें चाहे कितना गिरना पड़े उसके लिए भी पीछे नही रहे...

आज के समय मे मीडिया का रुप मे परिवर्तन आ गया है। अब जो आपको दिखाया जा रहा है, उसमें कितनी सच्चाई है? यह बताना बहुत मुश्किल है... आज के न्यूज़ चैनल्स सिर्फ और सिर्फ अपने स्वार्थ को देखते हैं उन्हें जनता की परवाह नहीं है। उन्हें सिर्फ वही दिखाना है जिससे मार्केट में उनका नाम और पहचान बनी राह सके। मीडिया अपने प्रोग्राम को रोचक बनाने के लिए तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर भी पेश करती है, मसाला भी डाला जाता है। मीडिया चाहे तो किसी को भी स्टार बना सकती है और चाहे तो किसी बड़े स्टार, राजनीतिक को भी भिखारी बना सकती है। इसलिये आज की मीडिया बदल गयी है। अब भी, आज भी दूरदर्शन को पसंद किया जाता है। तभी तो आप देखो जब भारत मे इस समय कोरोना का संकट है तब दूरदर्शन ने अपने वहीं पुराने सीरियल को पुनः प्रसारित किया तो सब जनता जर्नादन ने उसी को देखा, सराहा। TRP में भी दूरदर्शन ने सब TV चैनल्स को पीछे छोड़ दिया था। 

अब मीडिया को अपनी भूमिका समझनी चाहिये...उन्हें सच्चाई दिखानी चाहिए। अब भी समय है... यदि मीडिया, मीडियाकर्मी निष्पक्ष और तटस्थता के साथ कार्य करें तो हमारे समाज, देश की बिगड़ती छवि को सुधार सकते है। इसके लिए मीडिया को अपनी भूमिका को समझना होगा। जो आज के समय मे बनती हुई नही... बिगड़ती हुई नजर आ रही है।

आप सबका क्या कहना है मीडिया के इस बदलते रूप के बारे में? यदि आप भी मेरी इन बातों को स्वीकार करते है तो अपने विचारों को भी कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताना...

विनीता धीमान

3 likes
☕

Support Vineeta Dhiman

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vineeta Dhiman
Published By

Vineeta Dhiman

@vineetazd145

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Bimla dhiman · 6 years ago last edited 6 years ago

    जय भारती

  • Sonnu Lamba · 6 years ago last edited 6 years ago

    अच्छा लिखा

  • Vineeta Dhiman · 6 years ago last edited 6 years ago

    शुकिया मम्मी जी?❤️❤️

  • Vineeta Dhiman · 6 years ago last edited 6 years ago

    शुक्रिया सोनू जी

  • Babita Kushwaha · 6 years ago last edited 6 years ago

    very nice

  • Neha Srivastava · 6 years ago last edited 6 years ago

    Very nice ??

  • Vineeta Dhiman · 6 years ago last edited 6 years ago

    Thank you babita ji aur neha ji

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Media
Dakshal Kumar Vyas • 24 Mar, 2022 • 0 mins read min

क्या यहीं है आज की मीडिया

.

1209 1
More stories in Media
Ashutosh kumar Jha • 26 Sep, 2020 • 1 min read min

लोकतंत्र में मीडिया की निर्भीकता के सार्थक परिणाम

मीडिया की भूमिका

1313 0
More stories in Media
ARAVIND SHANBHAG, Baleri • 21 Sep, 2020 • 1 min read min

ಇಗ್‌ ನೊಬೆಲ್

"ಇಗ್‌ ನೊಬೆಲ್" ಎಂದಿರುವ ಮಾತ್ರಕ್ಕೆ ಇದು ಪ್ರತಿಷ್ಠಿತ ನೊಬೆಲ್ ಪ್ರಶಸ್ತಿಯೊಟ್ಟಿಗೆ ಯಾವುದೇ ಸಂಬಂಧ ಹೊಂದಿಲ್ಲ. ನೊಬೆಲ್‌ ಪ್ರಶಸ್ತಿಗೆ ಒಂದು ರೀತಿಯ ವಿಡಂಬನ ಪ್ರಶಸ್ತಿಯಾಗಿ "ಇಗ್‌ ನೊಬೆಲ್‌" ನೀಡಲಾಗುತ್ತದೆ.

1163 0
More stories in Media
Radha Gupta Patwari 'Vrindavani' • 17 Sep, 2020 • 1 min read min

मीडिया कितने दूध और कितने पानी में

ब्रजभाषा में मीडिया की भूमिका के बारे में चर्चा करी है।

1009 1