शीशमहल

लॉक डाउन के समय हर परिवार में औरतों की हालत का वर्णन

Vineeta Dhiman
06 Apr, 2020 1 min read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 2767
शीशमहल

सुधा "एक कप चाय तो बना दो" रवि ने अपने रूम से ही कहा...

अभी लाती हूँ कहकर सुधा चाय बनाने लगी। लेकिन सोच रही है। इस कोरोना ने तो मेरी हालत ही पतली कर दी है पहले अपने ही कुछ समय तो मिलता है लेकिन अब तो पूरे दिन बच्चों, पति की आवभगत में ही टाइम कैसे बीत जाता हैं पता ही चलता...

सुबह 6 बजे से काम करना शुरू करती हूं और रात के 11 बजे तक मेरा काम चलता रहता है।

तभी रवि ने फिर कहा भाग्यवान, क्या करने लगी तुम एक कप चाय में तुमने इतना टाइम लगा दिया यदि तुम्हे मैंने और कोई काम कहा तो तुम क्या करोगी। तभी सुधा हाथ मे चाय लेकर आ गयी और रवि से बोली तुम्हे तो लगता है कि मैं काम ही नही करती, आलसी हूँ जो हर काम को करने में आनाकानी करती हूँ। lockdown बाहर देश मे हुआ हैं लेकिन घरों में सब औरतों के काम कम नही हुए है बल्कि ज्यादा बढ़ गया हैं।

पहले बच्चों और आपके जाने के बाद कुछ समय अपने साज सज्जा को भी मिल जाता था लेकिन अब तो मुझे पूरा दिन बाल संवारने का भी टाइम नही मिलता। एक तुम हो जो किसी काम मे मेरी मदद तो करते नही ऊपर से हर काम मे मीनमेख ही निकालते रहते हो

सुधा को ऐसे बोलता हुआ देख रवि सुधा की मनःस्थिति को समझ गया और बोला यहीं तो मैं तुम्हे समझा रहा था कि अकेले सारे काम मत करो। अपने बच्चों और पति से भी कुछ काम करवा लिया करों। जिससे तुम्हें खुद के लिए भी समय मिल सके और तुम फिर से गुलाबो बनकर मेरे दिल के शीशमहल को अपनी रोशनी से चमका सको और अपने इस घर को खुश रख सको। रवि की बात सुनकर सुधा अपना मुँह छिपाकर खिलखिलाकर हँसने लगी।

आप सब भी इस lockdown में अपने परिवार की सदस्यों की मदद लीजिए ताकि आप भी सुधा की तरह परेशान न हो बल्कि इस lockdown के समय भी आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ, अपने परिवार की मदद से इस मुश्किल समय को भी हँसते मुस्कुराते हुए पार कर सकें।

इसी आशा के साथ आपकी दोस्त

विनीता धीमान

0 likes

Support Vineeta Dhiman

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vineeta Dhiman
Published By

Vineeta Dhiman

@vineetazd145

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Self-help
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

88 0
More stories in Self-help
Xleem 01 Jul, 2026 1 min read min

Li3f

Just read it

82 1
More stories in Self-help
Adhiraj 14 Oct, 2025 2 mins read min

अंतर्राष्ट्रीय स्कूल

कहानी का संदर्भ शिक्षा के बढ़ते व्यापारिक स्वरूप से है | किस प्रकार शिक्षा दान के स्थान पर व्यापार बन कर विद्यालयों की गुणवत्ता गिरती जा रही है, इस समस्या का जिक्र कहानी में व्यंगात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है |

249 1
More stories in Self-help
Abdul Aleem nsk 29 Jun, 2025 3 mins read min

"The Boy Who Held Storms in Silence" (Fiction)

A silent boy, crushed by cruelty and unseen by the world, carries his pain alone—until it quietly ends him.

488 0