बिहार का सत्तू #10ArticleChallenge

#Food #resipy no 5 आज आप के लिए मैं लायी हूँ बिहार का पसंदीदा सत्तू... जिसे आप इन गर्मियों में बनाये और अपने परिवार को भी पिलाये।

Vineeta Dhiman
09 May, 2020 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 2399
बिहार का सत्तू #10ArticleChallenge

मम्मी ये सत्तू क्या होता है? मेरी सहेली प्रियंका रोज कहती ही कि मैं आज सत्तू पीकर आई हूँ, आपको बनाना आता है?" मेरी बेटी ने मुझसे पूछा|

मैंने कहा "हाँ बेटा, सत्तू तो बहुत पौष्टिक होता है, मुझे आता है बनाना|"

सत्तू एक ऐसा आहार है जो बनाने में बहुत सरल है। सस्ता है, शरीर व स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। यह पाचन में भी सहयोग करता है। गर्मियों में इसको पीने से शरीर मे ठंडक बनी रहती है। तुम्हारी नानी तो सर्दियों में इसके परांठे भी बनाती है। सत्तु बनाने के लिए हमें सिर्फ 3 चीज़ चाहिए।

"अच्छा मम्मी बस 3 चीज़ से बन जाता है सत्तू?" मेरी बेटी ने बहुत हैरान होकर पूछा।

आवश्यक सामग्री:-

चने की दाल - एक किलो

गेहूँ - आधा किलो और

जौ - 200 ग्राम

बनाने की विधि:

तीनों को 7-8 घंटे पानी में भिगो दें, जब ये गल जाए तो इन्हें सुखा लेते हैं और जौ को साफ करके तीनों को अलग-अलग भूनकर, तीनों को मिला लेते हैं और पिसवा लेते हैं। यह गेहूँ, जौ, चने का सत्तू है।


नमकीन सत्तू

यदि आप सत्तू को नमकीन पीना चाहते हो तो उचित मात्रा में पिसा जीरा व नमक, पानी में डालकर इसी पानी में सत्तू घोलें। इच्छा के अनुसार इसे पतला या गाढ़ा रख सकते हैं। 

सत्तू के घोल में गुठलियां न रहने पाएं, इसका ध्यान रखना नहीं तो पीने में स्वाद खराब लगेगा।


मीठा सत्तू 

आप मीठा सत्तू पीना चाहो, तो सत्तू के घोल में शक्कर या गुड़ पानी में घोलकर, सत्तू को भी इसी पानी से घोलें।

"अब बता मेरी लाड़ो तुझे कौनसा बनाकर दूँ?"

"वाह मम्मी, आप तो मुझे मीठा सत्तू बना दो, मेरा फ़ेवरेट|"

सत्तू का सेवन करने से गर्मी से बचा जा सकता है| आप भी अपने परिवार वालों के लिए इसको जरूर बनाएं और सबको पिलाएं|

आप सबको सत्तू कैसा लगा मुझे जरूर बताना।

ब्लॉग को पढ़ने के लिए आप सब को बहुत बहूत धन्यवाद|

आपकी दोस्त

@विनीता धीमान

0 likes
☕

Support Vineeta Dhiman

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vineeta Dhiman
Published By

Vineeta Dhiman

@vineetazd145

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal • 27 Oct, 2026 • 1 min read

बुरे वक़्त में

कहते हैं विपदा को शांत चित्त से स्वीकार लेना कायरता नहीं होती | वक़्त के तूफ़ान में धैर्य ही सबसे बड़ा अस्त्र है | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ |

33 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 24 Oct, 2026 • 1 min read

Title

The Unopened Letter

0 0
Trending on Paperwiff
Rajesh Mohan V Rao • 23 Oct, 2026 • 1 min read

Title

Understanding each other matters

0 0
Trending on Paperwiff
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

48 0