आलू का हलवा #10ArticleChallenge

#Food #Article8

Vineeta Dhiman
13 May, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 2500
आलू का हलवा #10ArticleChallenge

आलू का हलवा जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही इसे बनाना आसान। आप इसे बहुत ही कम समय में बना सकते हैं। सावन का महीना है काफी महिलाएं व्रत करती हैं। आप आलू का हलवा बनाएं और खुद भी खाये सबको खिलाएं। इसे बनाने की सभी सामग्री आपको आसानी से घर पर मिल जाती है। इसमें इलायची और घी की बहुत ही अच्छी खुशबु आती है जिससे सभी का हलवा खाने का मन करता है। तो आपको इसे बनाने के लिए साम्रगी चाहिए

4 बड़े साइज के आलू

चीनी 1/2 कटोरी

5-6 इलाइची पिसी हुई

2 बड़े चम्मच देसी घी

6-7 बादाम

3,4 काजू

हलवा बनाने की विधि:- आलू का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आलूओं को धोकर साफ कर लें। अब प्रेशर कुकर में पानी डालकर उबलने के लिए रख दें। जब आलू उबल जाएँ तो उन्हें छील लें और इन्हें अच्छे से मैश कर लीजिये। अब कढ़ाई में देसी घी डालकर गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो उसमें मैश किये हुए आलू को डाले और कलछी की सहायता से चलाते रहे। 7-8 मिनट तक आलू को हल्का सुनहरा होने तक भूनते रहें।

जब आलू अच्छी तरह भुन जाएँ तब चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। इसी में किशमिश और काजू भी डाले और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। हलवे को लगातार चलाते रहें, ताकि हलवा अच्छे से भुन जाए और जले ना। गैस को हल्का कर दे कुछ देर भुनने के बाद गैस बंद कर दे। इसमें इलायची डाले मिक्स करें, आपका गरमा गरम आलू का हलवा तैयार है।

अब एक बाउल में निकालें ऊपर से काजू, बादाम डालकर गरमा गरम सर्व कीजिये। दोस्तों, आपको आलू का हलवा कैसा लगा। मुझे जरूर बताना, ये बनाना बहुत ही आसान है। यह आपको और आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा।

आपको मेरी यह रेसिपी पसंद आये तो प्लीज लाइक जरूर करें।

धन्यवाद

आपकी दोस्त @विनीता धीमान

0 likes
☕

Support Vineeta Dhiman

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vineeta Dhiman
Published By

Vineeta Dhiman

@vineetazd145

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Art
Leanefy Doctor • 27 Jun, 2025 • 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

375 0
More stories in Art
Dubai Medicine Agency • 23 May, 2025 • 2 mins read min

Abortion Pills in Dubai +971569791784 Abortion Health Awareness about Mifegest Cytotec Pills in Ducai

We are offering Abortion Pills +971569791784 in all over UAE Dubai, Abu Dhabi, Ajman, Sharjah, we have the best Pills Mifefest and Cytotec available for safe abortion.

744 0
More stories in Art
Ruchika Rai • 10 May, 2024 • 1 min read min

लिंग भेद

समाज में व्याप्त लिंग भेद

899 0
More stories in Art
rashi sharma • 26 Mar, 2024 • 0 mins read min

दुनिया .....................

दुनियादारी

1019 0