मेरे सामने वाली खिड़की में एक हाउसहसबैंड रहता है
बदलते समाज की कहानी जो हम सबकी सोच बदल जाए तो समाज कितना अच्छा हो जाए
Photo by Becca Tapert on Unsplash
रमा भागते हुए आई ओर बोली, अरे, "निशा अपने सामने की खिड़की मे देखा तूने हाँ," भई देखा ऎसा क्या हुआ? , अरे तुमने नहीं देखा तुम्हारी खिड़की से तो साफ दिखता है|उसके पति खाना बनाते हैं |तुम तो ऎसे कह रही हो जैसे तुमने देखा ही नहीं | चलो अभी काम करते हैं शाम को पार्क में बात करते हैं |अभी तो बच्चों को भेजना है इतने काम पड़े है ओर तुम हो कि पंचायत का टाइम निकाल रही हो |रमा जो मेरे घर के उपर ही रहती है | सामने वाले घर मे एक नई फमिली आई है रहने |हम सभी पड़ोसी बड़े प्यार से रहते हैं |अभी तो नई फ़ैमिली को आए हुए कुछ दिन ही हुआ है |मेने भी नोटिस किया कि वहां लेडिज किचन मे कम ही दिखती है | शाम को पार्क मे टहलने आई तो रमा पहले से ही मोजूद थी |तभी वहाँ हमारी नई पड़ोसी भी अपने बच्चों के साथ आ गई | रमा बोली, "बिल्कुल हमारे जैसी ही तो है |मेने बातचीत शुरू की बड़े प्यार से वो भी हम से मिली |बातो बातो मे पता चला कि उसकी गवर्नमेंट जॉब है |दो प्यारे से बच्चों की माँ है |ओर पति हाउस हसबैंड है | घर का काम करने मे उन्हे मजा आता है |ओर बच्चों को तो उनके ही हाथ का पसंद है इसलिए वो ही सुबह लंच पेक करते है |बड़ा स्वाद है उनके हाथो मे |आप आइए सन्डे को हमारे यहां |जी जरूर आएंगे मुझसे पहले रमा बोल पड़ी | वो तो हमसे मिलकर चली गई |
रमा को तो जैसे इसका ही इंतजार था बोली देखा जॉब करती है ओर पति किचन में खटता है | निशा ने कहा कि आप एसी बात क्यूँ कर रही हो रमा देखो ये तो एक बदलाव है |जिसे हम सबको स्वीकार करना चाहिए |अगर पत्नी बाहर जाकर कमा सकती है तो पति किचन में क्यूँ नहीं हो सकते |ओर सच कहूं तो बड़ा अच्छा लगता है कि सुबह सुबह जब कोई पति किचन में हो | उसकी पत्नी को कितना अच्छा लगता होगा |ओर इसे ही कहते है पति पत्नी गाड़ी के दो पहिए है |
रमा को तो बात कुछ हजम नहीं हुई |लेकिन मेने उसको गाना सुनाया मेरे सामने वाली खिड़की मे एक हाउस हसबैंड रहता है |वो तो ना समझी पर मुस्कुरा दी|
सखियों ऎसे छोटे छोटे बदलाव हमे अपने आसपास देखने को मिल जाते हैं लेकिन हम लोग ही उसे जल्दी से स्वीकार नहीं कर पाते | हमे अपनी मानसिकता बदलनी होगी ओर अपने आसपास के लोगों को भी समझाना होगा |आपकी क्या राय है???
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.