लड़के वाले

लड़के की शादी के लिए लड़की देखना एक छोटी सी कहानी पढ़ें और अपने मूल्य विचार दें

Varsha Sharma
14 Aug, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 791
##fear ##dharma
लड़के वाले

Photo by Katy Anne on Unsplash

अरे निया ! !,"जल्दी आ जाना" मां-, "आपको तो पता है प्राइवेट नौकरी है टाइम लग जाता है "अरे लेकिन शाम को लड़के वाले आने वाले हैं!!और तुझे तैयार भी तो होना है |पहले से आ जाएगी तो....मां बोलती रही, ओर निया कुछ सुना अनसुना करते हुए स्कूटी लेकर निकल गई |चला स्कूटी रही है लेकिन दिमाग में चल रहा है कि लड़के वाले ना हुए बीरबल की खिचड़ी हो गए मां तो हमेशा ऐसा ही सोचती है कि मैं फटाफट तैयार होकर ,चाय लेकर शर्माती जाऊं लड़के वालों के सामने| जब मैं ऐसी हूं ही नहीं तो कहां से बन जाऊं???फिर भी मां का कहना तो मानना है शाम को थोड़ा जल्दी पहुंच गई |शाम को नियत समय पर लड़के वाले आ गए| बहुत मॉडर्ने हैं|बहु को बेटी बनाकर रखेंगे सब कुछ सुना लड़का भी ठीक-ठाक है| लेकिन जब मैंने लड़के से बात की तो बोला कि तुम नौकरी कर सकती हो शादी के बाद भी| मुझे ...तो बस यही बात पसंद नहीं आई मेरी जिंदगी का इतना बड़ा डिसीजन, "मैं नौकरी करूं या ना करूं मेरी मर्जी लेकिन लड़के वाले हैं 'ना उन्होंने तो फैसला सुना दिया "और मुझे पसंद करके चले गए| लेकिन मेरे मन में तो कुछ और ही चल रहा था |मैंने पापा से बात की पापा की लाडली हूं तो मैंने पापा को मना कर दिया वह मान भी गए |लेकिन जब मां को पता चला तो ज्वालामुखी सी फट पड़ी बोली , "सारी जिंदगी बिठा कर रखना अरे लड़का अच्छा है फैमिली अच्छी है मॉडर्ने और क्या चाहिए तुम्हारी लाडली को नौकरी को भी मना नहीं कर रहे लेकिन तुम्हें पता नहीं क्या तुम्हारे सपने हैं| इतना इसका कहना मान रहे हो कल को कोई लेकर नहीं जाएगा | बैठी रहेगी....हमारे टाइम में तो हमसे पूछा नहीं जाता था और यहां पूछ रहे हैं तो मैडम के इतने नखरे हैं |,"पापा बोले अरे !!,"तुम मां हो या दुश्मन और भाई ससुर जी तुम से पूछते तो तुम मना कर देती मेरे लिए "हां ......वह मैं नहीं कह रही |बस फिर तो मां पापा की लड़ाई शुरू हो गई फिर |मां जाकर अपना काम करने लगे |पापा बोले ,"फिर क्या जो बिटिया को पसंद हो वही करूंगा? क्यों पहले से ही उसके विचारों को नहीं मानने की आदत सिखाई जाए? निया मम्मी पापा की लड़ाई में सोच रही है एक तो यह देखने दिखाने की बात ही गलत है और ऊपर से लड़के वालों का टशन कब बदलेगा सब कुछ? ? क्या कभी लड़कियां देखने जाएंगे? ?लड़के को कैसी सिचुएशन होगी ''सोचकर मुस्कुराने लगी निया.....

आप बताइए सखियों !!आप सब ने तो यह चीज देखी है और सही है| तो क्या अगर आपके बच्चों के साथ ऐसा कुछ होगा???तो आप आवाज उठा पाएंगे अपने विचार जरूर बताएं धन्यवाद

0 likes
☕

Support Varsha Sharma

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Varsha Sharma
Published By

Varsha Sharma

@varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Drama
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read min

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

318 0
More stories in Drama
Subhashree Banik • 03 Nov, 2025 • 9 mins read min

For the contest 'Disasters don't discriminate but humanity unites'

Hard times teach people a lot and they continue to guide us throughout the life. It's a story of transformation and how disaster changed the perspective of people altogether.

316 1
More stories in Drama
Ajay goyal • 02 Apr, 2023 • 1 min read min

नकाब

A short story about masks on some social faces....

1347 0
More stories in Drama
Dakshal Kumar Vyas • 30 Mar, 2023 • 1 min read min

लालच

.

1073 1