तुम किसी से कम नहीं

अपने सपनों को ऊंचा करने की कोशिश

Varsha Sharma
11 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 937
तुम किसी से कम नहीं

Photo by Ayo Ogunseinde on Unsplash

#जीओ अपने सपने                              चलो अनु आज मीटिंग में चलेंगे, अब तो तुम्हें दो साल हो गए काम करते हुए |ना बाबा आप ही जाओ ओर मजे करो हमारे लिए तो मुश्किल है |पतिदेव इजाजत नहीं देंगे और घर मे महाभारत हो जाएगी सो अलग |अनु विभा के साथ बिज़नस करती है लेकिन कभी मीटिंग या फंकशन में नहीं जाती |ऎसा नहीं है कि उसका मन नहीं करता लेकिन उसके पति उसे कहीं अकेले नहीं जाने देते |वो बात अलग है कि मार्केट का काम, बच्चों को स्कूल से लाना छोड़ना, ट्यूशन की जिम्मेदारी सब उसीकी है |ओर उसे सिलाई करना भी अच्छा लगता है तो वो घर से सिलाई करती है |जिससे घर मे भी मदद मिलती है |घर का सारा काम खुद करती है | ओर हां पार्लर का काम भी घर से ही करती है फेशियल, आइब्रो सब कुछ |पति प्यार भी करते हैं वेकेंड पर घूमना फिरना सब होता है |बस कमी है तो कहीं अपने लिए आने जाने की |पति मल्टी नेशनल कंपनी मे है |

जब विभा कहीं आने जाने की बात करती है तो उसका एक ही जवाब होता है, हम तो नई दुनिया मे पुराने जमाने के लोग है |12 साल शादी को हो गए लेकिन पति को विश्वास ही नहीं| अब तो अगले जन्‍म मे घूमेंगे | या फिर बिना बताए जा सकती हूं |लेकिन विभा उसे हमेशा समझाती है कि अनु मे तुम्हें ये सलाह नहीं दूँगी कि तुम चुप चाप कोई काम करो |क्यूंकि ये गलत होगा |ओर तुम्हारे बच्चे भी यही सीखेंगे |जिंदगी एक बार मिलती है तो तुम भी #जीओ अपने सपने |पति से बात करो और उन्हे समझाओ कि तुम्हारा मन खुश होगा तो तुम ज्यादा अच्छे से घर ओर बाहर संभाल लोगी |मे ये नहीं कहती कि तुम जिम्मेदारी पूरी ना करो, करो लेकिन अपने सपने भी पूरे करो|

साथियो आप बताए बड़े शहर मे ये हाल है |क्या विभा ने सही किया |ये कोई रिश्ते बिगाड़ने वाली बात नहीं है |क्या करना चाहिए अनु को....? क्या विभा ने सही सलाह दी है?.... अपनी सलाह जरूर दे ताकि एक सखी दूसरी सखी की मदद करें

0 likes
☕

Support Varsha Sharma

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Varsha Sharma
Published By

Varsha Sharma

@varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Culture
HR Help Board • 16 Sep, 2026 • 4 mins read min

How HR Teams Can Create a Positive Workplace Culture in 2026

A positive workplace culture can influence how employees communicate, collaborate, develop their skills, and contribute to organizational goals. In 2026, HR teams are increasingly focusing on creating workplaces where employees feel respected, supported, informed, and connected to their work.

60 0
More stories in Culture
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

104 0
More stories in Culture
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

96 1
More stories in Culture
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read min

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

314 0