समय लौटकर नहीं आएगा

बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता बाद में पछताने से अच्छा है कि हमें समय रहते नई सीख अपना लेनी चाहिए

Varsha Sharma
22 Feb, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 2 👁 838
##culture
समय लौटकर नहीं आएगा

Photo by Nathan Dumlao on Unsplash


"हेलो दीदी कैसे हो?"


"बस ठीक हूं"|


"आज उखड़े उखड़े से क्यों बात कर रही हो?"



"अरे !!कुछ नहीं"|

"कुछ तो है जो आज मैडम इतना दुखी साउंड कर रही है" बबीता ने हंसकर पूछा

"तुम्हें तो पता ही है शादी के समय में संयुक्त परिवार था कैसे रहे?" पूनम बोली|


"और क्या तुम्हारे पास तो फोन करने से भी डरते थे कि कहीं तुम व्यस्त ना हो और तुमने ही तो खुद मना कर दिया था कि मैं जब फ्री हुआ करूंगी खुद फोन कर लिया करूंगी| फिर तुम्हारे फोन का हम घंटों इंतजार करते थे, हाहाहा करके बबीता हंसने लगी|


"हां तू भी हंस ले"|


और ये तेरे जीजा जी हैं अगर इनके सामने कोई पुरानी बात कह दो तो कि मैंने ऐसा किया तो कहेंगे कि हां सभी तो करते हैं तुमने क्या कोई स्पेशल किया , "


मतलब


"आज तो हमारी दीदी महायुद्ध के मूड में हैं"


या जीजाजी रिटायर हुए हैं तो तुम्हें उनका खाली बैठना  भा नहीं रहा



नहीं बबीता ऐसी बात नहीं है तू भी ना पागल है एक तो इन्होंने ही दिमाग खराब किया हुआ है| अब तो जो समय चला गया उसमें हम कुछ भी नहीं कर सकते लेकिन यादें तो रह जाती है


और आज अगर कोई पुराने समय की बात याद आ जाती है तो मन खराब  हो जाता है जैसे कुछ खो सा गया हो ऐसे तो पति बहुत ध्यान रखते हैं लेकिन अगर पुरानी बात कोई छिड़ जाए तो हमेशा गुस्सा हो जाते हैं कि क्या यार तुम पुरानी बातें लेकर बैठ जाती हो??? पूनम बोली

"यह सभी लोगों का है दीदी ,  अगर मैं अपनी ही बात करूं तो मेरे पतिदेव भी कुछ कम नहीं यह सभी  का  है अधिकतर तो वह लोग बाहर ही रहते हैं, तो घर की छोटी छोटी बातें उन्हें पता भी नहीं होती


पुरानी बातें सब लोग भूल जाते हैं लेकिन हम औरतें नहीं भूल पाती खासकर जब नई नवेली आती हैं और जो समय उन्हें मिलना चाहिए वह समय उन्हें नहीं मिल पाता, और उसी घर में जब नए रिश्ते बनते हैं तो नए लोगों को वह सब सुविधाएं मिलती हैं| मुझे ही देखो मेरी देवरानी को कितनी सुविधाएं मिली जो कि मुझे नहीं मिली, " बबिता ने कहा




"बस उसे किस से बताएं कि क्या खोया है अब तो हमारे पतिदेव भी  हमारी बात नही सुनेंगे, "


तो पुरानी बातें सोच कर भी क्यों इस समय को खराब करना??क्योंकि वह समय तो खो गया अब कभी वापस नहीं आएगा हां बस हम इतना इतना कर सकते हैं कि आने वाली पीढ़ी को  वह सब न सहना पड़े |  पूनम बोलने लगी, "


अब तुम तैयार हो जाओ प्रशांत की शादी के लिए कैसी सासू मां बनना पसंद करोगे  और दोनों बहने मुस्कुरा दी|

सखियों, कई बार हम औरतें अपने साथ घटित घटनाओं को भूल नहीं पाते हैं जो हमारे मन पर एक अमिट छाप छोड़ जाता है हां अब उस समय को वापस तो नहीं ला सकते लेकिन उन यादों से सीख लेकर अपने आने वाले समय को और सुखद बना सकते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी को वह सब न सहना पड़े जो हम नहीं चाहते थे कि हमारे साथ हो|





0 likes
☕

Support Varsha Sharma

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Varsha Sharma
Published By

Varsha Sharma

@varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Kumar Sandeep · 5 years ago last edited 5 years ago

    सदैव की भाँति एक सीखप्रद. रचना

  • Varsha Sharma · 5 years ago last edited 5 years ago

    हार्दिक आभार संदीप भाई

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Memoir
Dakshal Kumar Vyas • 20 Oct, 2022 • 0 mins read min

मैं मैं न रहा

.

876 1
More stories in Memoir
Dakshal Kumar Vyas • 08 Apr, 2022 • 0 mins read min

सवेरा

Morning

1062 1
More stories in Memoir
Moumita Bagchi • 20 Feb, 2022 • 1 min read min

तेरे बिना भी क्या जीना- 4

अब आगे--

1052 0
More stories in Memoir
Moumita Bagchi • 10 Feb, 2022 • 1 min read min

तेरे बिना भी क्या जीना -1

प्रेम -सप्ताह के लिए खास एक प्रेम कहानी, धारावाहिक के रूप में। आज पहला भाग?

1150 0