सैयां बेईमान

फिट रहना स्वस्थ शरीर की निशानी है इसलिए आपको अपने आप को मोटिवेट करना चाहिए

Varsha Sharma
19 Jul, 2020 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 1089
सैयां बेईमान

Photo by Becca Tapert on Unsplash

उसका आना मेरे लिए एक नई शुरुआत थी|  मेरी जिंदगी अब नर्क हो जाएगी||| किसका नेहा ने पूछा........ हिमानी ने रो-रो कर बताया कि मेरी नई पड़ोसन....शिल्पा का......कितनी अप टू डेट रहती है| मेरे हस्बैंड कभी किसी की तारीफ नहीं करते लेकिन उसे देखकर इतनी तारीफ की कि मेरा तो जल जल कर बुरा हाल है| मैं क्या करूं.????.... कहां उसकी पतली सी कमर और कहां मेरा यह कमरा| सुना है जॉब भी करती है और घर का काम भी खुद ही करती है |इन मल्टी टैलेंटेड औरतों ने तो हम जैसी औरतों का जीना दूभर कर दिया है| पहले तो हम यह भी बोल सकते थे कि घर का काम करते हैं | अब तो मर्द लोग भी यही बोलते हैं कि उन्हें देखो जो घर का काम भी करती हैं.........और बाहर का भी और अप टू डेट भी रहती है| तुम्हारी शक्ल देखो सच ही तो कह रहे हैं |मैंने तो कितने दिनों से फेशियल भी नहीं कराया..... मुझे तो लग रहा है कहीं मेरे पति ही उसको पसंद ना करने लगे| नेहा हंसने लगी|.....

तू हंस रही है और यहां मेरी जान सुखी जा रही है |तू सहेली है या दुश्मन| नेहा जो हिमानी की बहुत अच्छी दोस्त थी| सारी बातें उससे कर लेती थी |तो आज अपने मन की भड़ास उसने निकाल दी.....और हिमानी को कहा कि तू खुद चाहे तो तू खुद को ठीक कर सकती है| अरे  !!!कहां मैं इतनी अच्छी कैसे बन जाऊंगी ???देखो हमें कुछ पाने के लिए कुछ खोना होता है अब तुम क्या कर रही हो बैठ कर परेशान हो रही हो| और उससे तुम्हारे चेहरे पर झुर्रियां भी आ जाएंगे और दुखी रहोगी तो दिमाग भी कहीं काम नहीं करेगा चल मैं तुम्हें बताती हूं तुम्हें क्या करना है |एक तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालो.....योगा या वॉक कोई भी करो| चलो कल से रूटीन फॉलो करते मैं और तुम दोनों साथ करेंगे| और कुछ ही दिनों में नई वाली  हिमानी लाएंगे |जो हंसती रहती है |पड़ोसन उसके पास से गुजरेगी तो उसे भी पता चलेगा|

पड़ोसन का नाम लेने से   हिमानी में जान सी आ गई. .

..

अब मिशन शुरू हो गया हिमानी को कायापलट करने का |नेहा जो डाइटिशियन थी एक चार्ट बना दिया खाने का और सुबह उठने का टाइम से लेकर शाम तक का उसका रूटिंग फॉलो करना था |पहले दिन तो हिमानी उठी नहीं नेहा ने 8:00 बजे पूछा कि आज से रूटीन फॉलो किया| हिमानी ने कहा आज तो भूल गई चलो कर से शुरू करती हूं नेहा ने समझाया कि तुम्हारा आदत आलस की है जो तुम्हें कुछ नहीं करने देगा सबसे पहले तुम्हें इस पर ही काबू पाना है| कल तुम नहीं उठी तो मैं 5:30 कॉल कर दूंगी |अब हिमानी डर गई और उसने अगले दिन अलार्म लगा लिया| और सही टाइम पर उठ गई फिर वॉक के लिए गई और एक्सरसाइज की ||नेहा ने कह दिया था कि अब से यह नाइटी में नहीं घूमना अच्छे से तैयार होकर रहो घर में भी खुद को भी अच्छा लगेगा घरवालों को भी अच्छा लगेगा कोई अच्छा सा सूट पहनो साड़ी पहनो| और हां भैया के जाने से पहले तैयार हो जाया करो| आज हिमानी साड़ी पहन कर तैयार हो गई और पूजा पाठ करके खाना बनाते दिखे तो हस्बैंड ने पूछ लिया आज क्या कोई व्रत....व्रत है ????तैयार होकर कहां जा रही हो??????कहीं नहीं बस ऐसे ही..... हां अच्छी लग रही हो हसबैंड ने इतना कहा हिमानी तो फूल कर कुप्पा हो गई| हस्बैंड के जाने के बाद नेहा को फोन लगाया कि हां !!!आज तो हस्बैंड ने भी तारीफ की तू आजा मेरे से मिलने  | नेहा फिर कहती है कि तुम जरूरी नहीं बाहर जाकर फेशियल कराओ घर में दही और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाओ शाम तक चेहरा रिलैक्स हो जाएगा बालों की कटिंग मैं कर देती हूं | थोड़ा परफ्यूम लगाओ.. .... और अब ऐसे ही रहना पूरा अप टू डेट की तरह देखो तुम आलस मत करना, ,, और गर्म पानी लेकर अपने हाथ और पैर मेनी पैडी क्योर घर पर ही कर लो| मैं यह सब करती हूं| नमक डालो तेल साबुन और कोई अच्छी क्रीमिं लगाओ|

अब तो हिमानी को भी बहुत मजा आ रहा था |यह सब करने में एक तो खुद को ही बहुत अच्छा लग रहा था और फिर पति भी तारीफ कर रहे थे | और नई पड़ोसन को भी तो दिखाना था .......शाम को पति आए तो सूट में देखकर आश्चर्यचकित रह गए आज कैसे सुबह साड़ी और अब सूट क्यों भाई नाइटी सब किसी को दे दी क्या?? ?  नाइटी दिन में नहीं अब रात में ही पहना करूंगी मुस्कुराते हुए हिमानी बोलि...... पति भी उसके मूड को समझ गए और एक-दूसरे के गले लग गए. .... आज भी तो कितनी प्यारी लग रही हो इतने दिनों से कहां थी हमारी मैडम.. .... हमें तो लगा था कि हमारी मैडम पड़ोसन जैसे कभी ना हो पाएगी| अच्छा जी आप पड़ोसन को देख रहे थे अरे!!! मैं तो मजाक कर रहा था मैं  जानता हूं कि तुम उनसे भी अच्छी हो लेकिन तुम अपना ध्यान नहीं रखती हो |अब आगे से ध्यान रखूंगी और आपको ऐसी हंसती मुस्कुराती हुई हिमानी मिलेगी लेकिन आप कहीं बाहर नहीं देखोगे.,,... .... हां वह तो देखते हैं कि तुम्हारा कितने दिन चलता है........ और हिमानी गुस्से से पति को देखने लगी| फिर दोनों हंसने लगे इस तरह से किसी का आना हिमानी के जीवन को सुधार गया

कैसी लगी आपको स्टोरी कमेंट में जरूर बताइएगा.. . ..


0 likes
☕

Support Varsha Sharma

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Varsha Sharma
Published By

Varsha Sharma

@varshau8hkd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Fitness
healthy_fit • 20 Jan, 2023 • 1 min read

14 tips to making exercise a habit

14 tips to making exercise a habit

824 0
More stories in Fitness
Shilpi Goel • 23 Dec, 2021 • 1 min read

जरूरी सीख

माना कि बच्चों को समझाना आसान नहीं होता, लेकिन उतना मुश्किल भी नहीं होता जितना हम समझते हैं बस जरूरत है धैर्य और विश्वास धरने की, अपने बच्चों पर भी और स्वयं पर भी।

1071 0
More stories in Fitness
Charu Chauhan • 04 Jun, 2021 • 1 min read

पर्यावरण के रखवाले

हम मानव जाति खुद को प्रकृति से प्रेम करने वाले कहते हैं। पढ़िए मेरी यह कविता और बताएं क्या य़ह सच है? अगर है तो आख़िर कितना??

1781 3
More stories in Fitness
Charu Chauhan • 30 May, 2021 • 1 min read

चटनियों का मौसम आया रे ( 10 प्रकार की चटनी)

वैसे चटनी तो हर मौसम में बनायी और खायी जाती है लेकिन गर्मी के मौसम में इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। कहे तो बहार आ जाती है। आज यहां मैं कुछ चटनियों की सामग्री विधिवत लायी हूँ।

2070 2