मानो या ना मानो

बूढ़े लोग बुढ़ापे में लाचार नज़र आते हैं

Vandana Bhatnagar
25 Feb, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 594




है आज का यह कड़वा सच, मानो या ना मानो

युवा पीढ़ी रहती है कटकर बुजुर्गों से ,मानो या ना मानो

अब तो बुज़ुर्ग लगते हैं उन्हें परिवार पर भार

हो दुधारू तो गनीमत, वरना खानी पड़ती है उन्हें बस दुत्कार

थे जो कभी सर्वेसर्वा अब निचले पायदान पर खुद को पाते हैं

उपेक्षा से बच्चों की ग़मगीन नज़र आते हैं

जब बच्चों को हो पालना तब आती है दादी- नानी की याद

भूल कर सब बातें दौड़े चले जाते हैं वो सुन बच्चों की फरियाद

अरे मतलबपरस्ती छोड़ो ,बुजु़र्गों से नाता प्यार का जोड़ो

अपनी संस्कृति अपने संस्कार को ना तुम छोड़ो

बैठो तो सही कुछ देर बुजुर्गों के पास

है उनकी अहमियत अब भी, कराओ उन्हें यह एहसास

कुछ कहना नहीं पड़ता उनसे समझ जाते हैं वो सब, देखकर हमारे हाव भाव

हैं ये ही जो डिगने नहीं देते गलत दिशा में हमारे पांव

बुजु़र्गों की छत्रछाया होती है ऐसी जैसे बरगद की शीतल छांव


मौलिक रचना

वन्दना भटनागर

मुज़फ्फरनगर

0 likes
☕

Support Vandana Bhatnagar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vandana Bhatnagar
Published By

Vandana Bhatnagar

@vandanabhatnagar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Found One • 17 Oct, 2026 • 2 mins read

Upcoming Real Estate Trends & What They Mean for Buyers & Sellers

Latest real estate insights that help you earn profit? Found One brings expert real estate advisory and best investment opportunities. Get valuable tips from top consultants.

7 0
Trending on Paperwiff
Found One • 17 Oct, 2026 • 1 min read

10 Stylish Indoor Plant Decor Ideas For Your Apartment

Learn how to decorate your apartment with indoor plants. Discover the best houseplants and styling tips for a beautiful home.

7 0
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 16 Oct, 2026 • 0 mins read

सप्तम कालरात्रि

नवरात्रि का सातवां दिन, मां कालरात्रि का ध्यान

7 0
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 16 Oct, 2026 • 1 min read

षष्ठम कात्यायनी

नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी का ध्यान

7 1