सच्चा दोस्त

सच्चा दोस्त नसीब से मिलता है

Vandana Bhatnagar
21 Feb, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 752
सच्चा दोस्त

Photo by Duy Pham on Unsplash




सच्चा दोस्त करता है निराशा में भी आशा का संचार

हर सुख दु:ख में साथ देने को रहता है सदा तैयार

छोड़ता नहीं वो कभी दोस्त को बीच मंझधार

जान की बाज़ी तक लगाने को रहता है सदा तैयार

रुठने पर उसके करता है मनुहार

गर हो जाये कोई चूक तो झट से करता है उसे स्वीकार

मज़ाक में करता है दोस्त की खूब टांग खिंचाई

पर दूसरे से सुनता नहीं एक शब्द भी उसकी बुराई

गर गलत राह अपनाते हुए पड़ता है दोस्त दिखाई

करता है तबियत से उसकी कान खिंचाई 

संग दोस्त के निकल जाता है सब दिल का गुबार

होता नहीं वो जल्दी से फिर तनाव का शिकार

है खुशकिस्मत वो ,पास जिसके है एक भी सच्चा यार

कर ही लेगा आसानी से फिर ये भवसागर पार


मौलिक रचना

वन्दना भटनागर

मुज़फ्फरनगर

0 likes
☕

Support Vandana Bhatnagar

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Vandana Bhatnagar
Published By

Vandana Bhatnagar

@vandanabhatnagar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Saket Ranjan Shukla • 15 Oct, 2026 • 1 min read

एक परीक्षार्थी की व्यथा-कथा

A humorous Hindi poem titled “एक परीक्षार्थी की व्यथा-कथा” (The Ordeal of an Examinee), written from the perspective of a student sitting in an examination hall. It portrays the nervousness of facing an unfamiliar question paper, forgetting everything studied, struggling to write answers, watching the clock, worrying about unanswered questions, and fearing the results and parents’ reactions. Through witty expressions, relatable situations, and playful exaggeration, the poem captures the funny yet stressful experience of being an examinee.

29 0
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 14 Oct, 2026 • 1 min read

पंचम स्कंदमाता

नवरात्र का पांचवां दिन, मां स्कंदमाता का ध्यान

6 1
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 14 Oct, 2026 • 1 min read

कूष्मांडेति चतुर्थकम्

नवरात्र का चौथा दिन, कूष्माण्डा मां का स्वरूप और अनाहत चक्र पर ध्यान।

6 1
Trending on Paperwiff
Rakesh Nathani • 12 Oct, 2026 • 1 min read

अंतिम संस्कार : लकड़ी

यहाँ इस कहानी का सबसे छोटा और सधा हुआ सार (Summary) है: यह कहानी एक रिटायर्ड प्रोफेसर और उनके बचपन के दोस्त (एक पेड़) की मार्मिक विदाई है। सालों बाद गाँव लौटने पर प्रोफेसर को पता चलता है कि हाईवे बनने के कारण कल उस पेड़ को काट दिया जाएगा। पेड़ बिना किसी शिकायत के अपनी मौत को स्वीकारता है और प्रोफेसर से अपना 'अंतिम संस्कार' करने को कहता है। अंत में, प्रोफेसर उसे काटने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। वे कुल्हाड़ी का लोहे वाला हिस्सा (जो मारने का प्रतीक है) वहीं छोड़ देते हैं और महज़ **लकड़ी का डंडा** अपने साथ ले आते हैं—ताकि उनका दोस्त हमेशा के लिए उनके साथ रह सके।

19 0