नेहरू जी

नेहरू जी बच्चों के दिल में बसते हैं

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 646
Vandana Bhatnagar
Vandana Bhatnagar 14 Nov, 2021 | 0 mins read

बच्चों से था नेहरू जी का गहरा नाता

प्यार चाचा सा हर बच्चा उनसे था पाता

कर दिया समर्पित बच्चों को उन्होंने अपना जन्म दिवस

मनाते हैं तभी हम चौदह नवंबर को बाल दिवस

उनके अनुसार ,बच्चे ही हैं देश की प्रगति का आधार

करते हैं वो ही बड़ों के सपनों को साकार

अनुभवों से लाभ उठाने वालों को बताते थे वो बुद्धिमान

हैं कम गुणी वो करते हैं जो खुद ही अपने गुणों का बखान

उनके अनुसार, मानव तभी चख सकता है सफलता का स्वाद

रखेगा जब वो अपने उद्देश्य,आदर्श और सिद्धांतों को याद

संयम और धैर्य पर देते थे वो बहुत बल

मानवता और शांति के समर्थक थे वो प्रबल

आधुनिक भारत के निर्माण में, है उनका कीमती योगदान

प्रथम प्रधानमंत्री स्वतंत्र भारत के,थे सच में महान


मौलिक रचना

वन्दना भटनागर

मुज़फ्फरनगर

0 likes

Support Vandana Bhatnagar

Please login to support the author.

Published By

Vandana Bhatnagar

vandanabhatnagar

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.