अनोखा रिश्ता

चाहे रहे कितना भी खफा, एक दूजे के लिए जान होते है।

Originally published in hi
❤️ 0
💬 2
👁 926
Sanoj Kumar
Sanoj Kumar 03 Aug, 2020 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left
bro sis sister brother family

रिश्ता है ये काफी अनोखा,

प्यार के बदले मिलता है धोखा।

अपनों से शिकायत करने का

नहीं छोड़ते एक भी मौका।


बड़ी बहन हो तो,

छोटे पर रोब दिखाती है।

प्यार स्नेह तो देती है,

गलती करने पर फटकारती है।


छोटी होती है सबकी दुलारी

गलती खुद कर, हमे सुनवाती है।

अपने प्यार भरे नटखट हरकतों से

सबके दिलों को भाती है।


यदि कहीं किसी घर में

रहते होंगे हमउम्र भाई बहन।

उनका खट्ठी मीठी नोक झोंक,

किसी से नहीं होता होगा सहन।


चाहे रहे कितना भी खफा,

एक दूजे के लिए जान होते है।

बहन भाई को सहयोग तो,

भाई बहन को हिम्मत प्रदान करते है।

0 likes

Support Sanoj Kumar

Please login to support the author.

Published By

Sanoj Kumar

thehiddenwritersk

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.