देवकी पुत्र कृष्ण

देवकी पुत्र कृष्ण

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 817
Sanoj Kumar
Sanoj Kumar 13 Aug, 2020 | 0 mins read
God Krishna

गोपी के संग रास रचाए,

चोरी कर माखन खाए।

अपनी नटखट हरकतों से,

यशोदा मईया को सताए।


संसार को प्रेम सिखाने,

आए मोहन बंशी बजाने

राधा के हृदय में बास कर,

बता दिया,वो है उनके दीवाने।


प्रजा का जान बचाने,

अपने पर कलंक लगवाया।

युद्ध छोड़ भाग कर,

बुद्धि के साथ लड़ना सिखाया।


हर पाप का अंत कर,

पापियों का विनाश किया।

लल्ला से देवकी पुत्र कृष्ण बन,

कंश का सर्वनाश किया।

0 likes

Support Sanoj Kumar

Please login to support the author.

Published By

Sanoj Kumar

thehiddenwritersk

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.