रंग बिरंगी होली आई

बुराई पर अच्छाई का त्यौहार होली

Originally published in ne
❤️ 0
💬 0
👁 1746
swati roy
swati roy 03 Mar, 2020 | 1 min read

आई देखो होली आई

रंग बिरंगी होली आई

शीतऋतु को विदाई देकर,

देखों सुमिरतु गया आई

नीला, पीला, लाल, गुलाबी,

रंगों का प्यारा त्यौहार लाई

द्वेष कलेश सब भूल कर,

सबने मिल कर होलिका जलाई

रंग बिरंगे भराई,

मिल के बच्चों ने हुड़दंग मचाई

चला टोली दोस्तों की,

ढोल और शहनाई के बारे में

बाहों के डाल हार गले में,

स्ट्रियां भी खूब नाच इतराई

साजन के रंगे हाथ देखना,

सजनी बिन गुलाल लाल शरमाई

भर प्रेम की पिचकारी से

रंगीन फुहारों की बूंदें बरसाई

अम्मा, चची, फूफी, खाला,

बना रही है देखो निमकी-मिठाई

रख कर मूहं में पान सुपारी,

चच्चा ने ठंडाई को जलपान चढ़ाई

राजू रहीम भी गले मिले,

आपसी लड़ाई को भूल जाओ,

छोड़ छाड़ कर शिकवे सारे,

सबने मिल प्यार की लालिमा फैलाई

धन्यवाद

स्वाति रॉय

0 likes

Support swati roy

Please login to support the author.

Published By

swati roy

swati

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.