मैं हूं ना...

कुछ डाक्टरो में मुस्कानें लौटा लाने का हुनर भी होता है...

Sonnu Lamba
02 Jul, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 4 👁 1070
#Life #Health #Happy doctor day #Doctor #Behavior

यदि मैं डॉक्टर होती.... 

इस विषय पर सोचते सोचते नींद आ गयी और मैं पहुंच गई एक बडे से होस्पीटल में जहां मैं अपनी मम्मी को लेकर गयी हूं और इमरजेंसी में एटेंड कर रहे, लडके से बोल रही हूं, आप जल्दी बुलाइये ना.. डॉक्टर को, देखिए इनको कितनी तकलीफ हो रही है और वो मेरी बात का सही से जबाब ना देकर अपने काम में लगा है, मेरी बेचैनी बढ रही है और मेरी मां की सांस उखड रही है, तभी वहां डाक्टर आते हैं और आते ही एक इंजैक्शन देने की ताकीद करते हैं... इंजैक्शन देकर, बाकी सारी चीजें देखते हैं, मां की सांस अब संयत होने लगी हैं और मेरी बेचैनी कम, फिर वो मेरी तरफ मुखातिब होकर बोलते हैं ,आप घबराइये मत.. "मैं हूं ना.. "।।



उसके बाद मैं एक डॉक्टर के क्लिनिक में जाती हूं, अपने छोटे से बेटे के साथ, इसको बुखार है, तीन दिन से कम नही होता बुखार, मेरा दिल डूबा डूबा है, तीन राते बिना सोये गुजारी हैं मैने, मै डाक्टर से सारी बातें बताती हूं, और वो एक इंजैक्शन देने की बात करते हैं ..."

लेकिन डॉक्टर साहब बहुत दर्द होगा इंजैक्शन से तो.. "

नही आप डरिये मत.. वो रोयेगा नही, आप उधर देखिए बस, मैं आंख बंद कर लेती हूं, डॉक्टर मेरे छोटे से बेटे से बाते कर रहें हैं, मेरे कानो में आवाजे आ रही है और बेटा भी हां.. हे.. हूं... कर रहा है...! 

और वो कहते हैं आंख खोल लिजीए मम्मी जी, इंजैक्शन लग चुका है,

लग चुका.. "

"हां, वो तो रोया नही.. "

"हमने रोने नही दिया.. "

अब आप खुश हो जाइये, वक्त से दवाई दीजीए और उसके सोते ही खुद भी सो जाइये, सब ठीक हो जायेगा..! और मैं मुस्कुराने लगती हूं...!


तभी मेरी आंख खुल जाती हैं, सामने लिखा है.." यदि मैं डॉक्टर होती तो..."

तो... ऐसी ही डॉक्टर होती, जिसकी उपस्थिति में मुस्कानें लौट आये... होंसला बंधने लगे...।। 


©sonnu Lamba 




1 like
☕

Support Sonnu Lamba

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonnu Lamba
Published By

Sonnu Lamba

@sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
Leanefy Doctor • 27 Jun, 2025 • 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

363 0
More stories in Health
Dubai Medicine Agency • 23 May, 2025 • 2 mins read min

Abortion Pills in Dubai +971569791784 Abortion Health Awareness about Mifegest Cytotec Pills in Ducai

We are offering Abortion Pills +971569791784 in all over UAE Dubai, Abu Dhabi, Ajman, Sharjah, we have the best Pills Mifefest and Cytotec available for safe abortion.

732 0
More stories in Health
Ruchika Rai • 06 Apr, 2023 • 0 mins read min

स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़ता स्तर कितना सार्थक

स्वस्थ्य सुविधाएं

756 0
More stories in Health
Dakshal Kumar Vyas • 07 Dec, 2022 • 0 mins read min

धुंआ

.

942 1