मैं... एक बेटी की मां..

इस तथाकथित सभ्य समाज में, छेड़खानी, हरासमेंट, इन सबकी जगह क्यों है..? हर बेटी की मां.... चिंतित क्यूं है..?

Sonnu Lamba
03 Oct, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 3 💬 6 👁 1095
#We the girls #Fight yourself #Fight #Injustice against girls
मैं... एक बेटी की मां..

Photo by J W on Unsplash

मेरी बेटी जब पांच साल की थी, तब मैं उसे ये सिखा रही थी कि किसी अजनबी की गोद में मत जाओ, कोई टोफी ,चॉकलेट दे.. पडोसी भी, उसी मत खाओ...! 

उसकी आंखो में तब ये सवाल साफ दिखता था ,लेकिन क्यों..? लेकिन वो मुझे टुकुर टुकुर देखती रहती ..पता नही कितना समझती और खेलने चली जाती..! 


मेरी बेटी जब सात साल की थी, तब उसे मैं बेड टच और गुड टच सिखा रही थी, वो समझती थी कि टच क्या होता है, बेफिक्र होकर खेलने और हंसते रहने की उम्र में," बैड " से बचना है.. मैने उसके छोटे से मस्तिष्क में रोप दिया था..! 


मेरी बेटी जब दस साल की थी मैं टीवी में आती रेप की खबर से... नजरे चुरा रही थी, और फिर उसके ये समझा रही थी स्कूल में भी कहीं अकेले मत जाया करो, किसी सुनसान जगह तो बिल्कुल नही..?और एक एक बात घर आकर मुझे बताया करो..। 


मेरी बेटी अब चौदह साल की है, और बहुत रोष में भरकर मुझसे पूछती है, मां ये सब क्या है..? लडकियों को इस तरह कुचल दिया जाता है..? डिसगस्टिंग..! हाउ शेम..! 

रेप ..? पूरी दुनिया को डूब मरना चाहिए..! 


और मैं अब भी कुछ नही कह पा रही हूं, उसे फिर समझा रही हूं, बचना कैसे है..? 



मैं ..एक बेटी की मां थक गई हूं, अपनी बेटी को समझाते समझाते कि बचना कैसे है..? फिर भी आश्वस्त नही, 


फिर मुझे याद आया कि मै एक बेटे की मां भी हूं,और मैने उसे बुलाकर पूरी बात बतायी ,उसे बताया कि कभी भी कोई भी पैरामीटर किसी भी लडके को ये इजाजत नही देता कि वो किसी लडकी से छेडखानी करे, उसे मनोरंजन माने... तुम्हें खुद का चरित्र हर हाल में सशक्त बनाना है, सभी महिलाओं का सम्मान करना, तुम्हे आना चाहिए.. अब मुझे थोडी संतुष्टि हुई कि वो मेरी हर बात से इत्तेफाक रखता है. .। 



लेकिन एक महिला और एक बेटी की मां, हर घर में चितिंत रहती है,इस तथाकथित सभ्य समाज में... छेडखानी और रेप होता ही क्यों है..? दरिंदगी इतनी क्यूँ है..? 


©sonnu lamba

3 likes
☕

Support Sonnu Lamba

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonnu Lamba
Published By

Sonnu Lamba

@sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Vridhi Chug · 5 years ago last edited 5 years ago

    Bohot khoob sonnu ji

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    थैंक्यू @vridhi

  • Varsha Sharma · 5 years ago last edited 5 years ago

    बिल्कुल सही कहा

  • Sonia Madaan · 5 years ago last edited 5 years ago

    Well written.

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thanks @varsha ji

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thanks @Sonia ji

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Action and Adventure
Aarti Kushwah • 15 Sep, 2026 • 1 min read min

कितनी परतें हैं इस अनजाने मन की

हमारे मन में कभी-कभी इतना सब चलता रहता है कि हमारा अंतर्मन विचलित होने लगता है ।

59 0
More stories in Action and Adventure
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

104 0
More stories in Action and Adventure
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

96 1
More stories in Action and Adventure
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read min

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

314 0