प्यार यूं ही बना रहे..

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर सभी दम्पत्तियों को करवा चौथ की बहुत बहुत शुभकामनाएं.. ?

Originally published in hi
❤️ 2
💬 4
👁 769
Sonnu Lamba
Sonnu Lamba 03 Nov, 2020 | 1 min read
Life Couples Love Festivals Rituals Romance

आज सुचि की पहली करवाचौथ थी, जैसे ही चांद को अर्घ्य देकर ..सुचि सुमित के पैर छूने के लिए झुकी तो सुमित ने उसे सीने से लगाते हुए कहा..."तुम्हारी जगह हमेशा यहां है मेरे दिल में.."

लेकिन मां कहती है ये सगुन होता हैं.."

"मेरा सगुन तो तुम्हारे चेहरे पर खिलती ये प्यारी सी मुस्कान है..बस"

सुमित ने सुचि की आंखो में देखते हुए कहा...

"वो एकदम शरमा गई...""

सुमित ने ओर छेडा.."सुबह से भूखी प्यासी हो फिर भी चेहरा देखो... कैसे दमक रहा है.."

"तुमने भी कहां खाया कुछ सुबह से...सुमित"

"चलो फिर सबसे पहले खाना खाते है..""

दोनो मुस्कुराते हुए छत से नीचे चल दिए...ऊपर आसमान में चांद सितारो संग मुस्कुरा रहा था..मानो कह रहा हो... इनका प्यार हमेशा यूं ही बना रहे.. ।।

©sonnu Lamba 

2 likes

Support Sonnu Lamba

Please login to support the author.

Published By

Sonnu Lamba

sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Charu Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    वाह..... ???

  • Namrata Pandey · 5 years ago last edited 5 years ago

    बहुत सुंदर

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thank you charu

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thank you namrata ji

Please Login or Create a free account to comment.