कोरोना मुक्त भारत..!

सकारात्मकता से स्वागत किजिए...वैक्सीनेशन प्रोग्राम का.. सब अच्छा ही होगा..!!

Sonnu Lamba
16 Jan, 2021 • 1 min read • hi
❤️ 2 💬 3 👁 1133

पिछला पूरा साल (2020 ) कोरोना के नाम लिखा गया, इस महामारी के कारण आम आदमी के जीवन में जो विसंगतियां पैदा हुई हैं उसकी भरपाई शायद ही जल्दी हो सके, कितनी जानें गयी और कितने रोजगार इसका ब्यौरा भी शायद ही सही सही किसी के पास हो ,कह नहीं सकते, और सबसे बडी बात जो गयी वो है हम सबकी बेफिक्री..। कहीं भी आना जाना, खाना,घूमना,फिरना, सब कुछ बदल गया..।और बच्चो के स्कूल बंद हो गये, जो अभी तक बंद है..।

इन तमाम विसंगतियों के बीच सबसे अच्छी खबर ये है कि 2021 का आगाज कोरोना वैक्सीन के आगमन की खबर के साथ हुआ है, वैक्सीन वो भी भारत की अपनी वैक्सीन और सरकार इस पूरे प्रोग्राम के लिए पूरी तरह जागरूक और योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है, ये भी राहत भरी बात है..। 

वैक्सीन कैसी..? 

क्यों..? 

लगवाएं या नहीं..!

सुरक्षित है या नहीं..! 

इन तमाम आशांकाओ के बीच ,आज यानि 16 जनवरी 2021 को पहला वैक्सीनेशन प्रोग्राम सफलतापूर्वक समपन्न हुआ है, आज पहले दिन 191,181 लोगो को टीका लगा और किसी को भी कोई परेशानी महसूस नहीं हुई..।

बाद में भी किसी को कोई परेशानी होती है या होगी या नहीं इस पर भी स्वास्थ्य केन्द्रों की नजर रहेगी और जल्द ही क्लियर हो जायेगा कि ये टीका कितना सुरक्षित हैं..। 

कोविड वैक्सीनेशन की सबसे अच्छी बात यह होगी कि अगर 40% आबादी को भी वैक्सीन लग गयी तो कोरोना का खतरा न के बराबर हो जाएगा। क्योंकि कोरोना एक contagious डिसीज है, एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है।  वैक्सीनेशन से कोविड की चेन टूट जायेगी, चेन टूटने के कारण , अधिकतम केस में कोरोना फैलने की दर काफी कम हो जाएगी। देश की एक बड़ी आबादी में हर्ड इम्युनिटी पहले ही आ चुकी है। 

इसलिए हमें कोविड वैक्सीनेशन के इस पूरे प्रोग्राम पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए, सरकार को सहयोग करना चाहिए और जागरूकता के साथ टीका लगवाना चाहिए, ताकि आने वाले कुछ महीनो में देश कोरोनामुक्त घोषित हो जाए और हम सब एक नॉर्मल जीवन व्यतीत कर सकें..!!

सकारात्मकता के साथ स्वागत किजिए वैक्सीनेशन का.. .सब अच्छा ही होगा.. ।।

©®sonnu Lamba 

2 likes
☕

Support Sonnu Lamba

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonnu Lamba
Published By

Sonnu Lamba

@sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Varsha Sharma · 5 years ago last edited 5 years ago

    बहुत अच्छा लिखा

  • Kumar Sandeep · 5 years ago last edited 5 years ago

    संदेशप्रद

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    बहुत बहुत धन्यवाद वर्षा जी, संदीप भाई ??

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in vaccine
Radha Gupta Patwari 'Vrindavani' • 30 Jan, 2021 • 1 min read

संजीवनी बूटी से कम नहीं कोरोना वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन पर संशय छोड़ इस महामारी के उन्मूलन में सरकार का साथ दें।

1167 1
More stories in vaccine
Ektakocharrelan • 29 Jan, 2021 • 1 min read

स्वागत करों वैक्सीन का

वैक्सीन है ढाल हमारी समझनी कीमत जरूरी है वायरस से लड़ने की हाँ! देखो हिम्मत जरूरी है

1076 2
More stories in vaccine
Shubhangani Sharma • 21 Jan, 2021 • 0 mins read

प्रतीक्षित आविष्कार

स्वागत है corona vaccine का...

1117 2
More stories in vaccine
Shilpi Goel • 16 Jan, 2021 • 1 min read

कोरोना टीकाकरण

कविता

1080 1