ओयल पुलिंग और मेरे अनुभव

ये लेख एक थैरेपी से आपका परिचय करानें के लिए लिखा गया है, जिससे आप अपनी सेहत़ को और सेहतमंद कर सकते हैं।

Sonnu Lamba
09 Jun, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 4 💬 12 👁 1222
#Health #Oil pulling #Healing #Healthy life
ओयल पुलिंग और मेरे अनुभव

Photo by Christin Hume on Unsplash

ओयल पुलिंग और मेरे अनुभव ..!

ओयल पुलिंग , टर्म से मेरा पहला परिचय एक आयुर्वेद की किताब से हुआ था , उस किताब से पढ़कर मैनें अपनी मम्मी को बताया कि मम्मी इसमें ऐसा बता रहे हैं कि ऐसा करने से गंभीर बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं , तब मम्मी ने किया भी , लेकिन उनकी बीमारी बहुत बढ चुकी थी ,लाभ क्या हुआ होगा , बता नही सकती ।

लेकिन तब कभी ये नही सोचा कि इसको तो हम भी कर सकते हैं या आजमा कर देख सकते हैं।

लेकिन पिछले बरस मैनें इससे समबन्धित एक लेख एक ग्रुप में पढा़ तो ऊपर वाली सभी बाते याद आयी ।

और मैने इसको अपने रूटीन में शामिल किया और कईं तरह के अनुभव लिए ,

अपने अनुभव बतानें से पहले, मैं आपको ये बता दूं कि ये कैसे किया जाता है, 


सुबह सुबह जब आप अपने बिस्तर से उठें तो अपने मुंह में दो चम्मच कोई भी खाने वाला तेल, जो आपको पसंद हो डाल लें और दस से बीस मिनट तक आराम से बैठकर उसे मुंह में ही हिलाते रहें, न्यूनतम दस और अधिकतम बीस मिनट बाद आप उसे थूक दें और गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें, चाहें तो साथ साथ पेस्ट भी कर लें, और अपनी दिनचर्या शुरू करें, इसके पीछे का विज्ञान यही है कि रात भर में जो भी हार्मफुल कीटाणु आपके मुंह में इक्कट्ठा हुए हैं वो सब उस तेल के साथ चिपक कर बाहर निकल जायेंगें और ऐसा करने का फायदा क्या है ? 


फायदें से तो किताबें भरी पड़ी, लेकिन मैं अपने अनुभव बताती हूं... 


१. सबसे पहले दिन जब मैने किया तो मुझे एकदम से दिमाग में आराम सा महसूस हुआ ।

२. दो तीन दिन बाद मैने पाया ,मेरे मुंह में अक्सर जो छालो की चुभन या कटी फटी जीभ हो जाती थी ,उसमें बहुत राहत है ,ये बाते मैने सबको बतायी , अपने आस पास के लोगो को प्रेरित भी किया ..कि आप भी करिये ।

३. लगातार सात हफ्ते मैने ये किया ,और मुंह में किसी भी तरह की जलन या अन्य कुछ भी महसूस नही हुआ..।

ये प्रत्यक्ष राहत थी ..।

फिर मैने हफ्ते भर के लिए इसको छोड दिया, बहन के बच्चो का घर आना और थोड़ा आलस, कुल मिलाकर रूटीन में काफी कुछ तला भुना शामिल हो गया , मैं भी वही सब खाती रही (मुझें नुकसान करता है ज्यादा तला भुना) 

और फिर से मेरे गले से लेकर जीभ के एक साइड बहुत जलन हो गयी , तुंरत मुझे अपनी ओयल पुलिंग थैरेपी याद आयी और मैने उसे शुरू किया ...और दो ही दिन करने के बाद पुनः राहत प्राप्त हो गयी है ।


४.मैने उसके लिए अभी तक सरसो का तेल और तिल का तेल इस्तेमाल किया है ...और टाइम दस से पन्द्रह मिनट करती हूं ..।।

आप भी इस थैरेपी का लाभ उठा सकते हैं, अपने आस पास किसी वैद्य जी से परामर्श करके, कर लें, ये आपकी अच्छी सेहत में सहायक बनेगा। 

धन्यवाद !

आपकी सोनू ?

4 likes
☕

Support Sonnu Lamba

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonnu Lamba
Published By

Sonnu Lamba

@sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Kumar Sandeep · 5 years ago last edited 5 years ago

    संदेशप्रद आलेख

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    धन्यवाद संदीप

  • Deepali sanotia · 5 years ago last edited 5 years ago

    अच्छी जानकारी

  • Charu Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    Wowww.... thank you for sharing this useful information.

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thank you deepali

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thank you charu

  • Ruchika Rai · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thankyou for sharing this

  • Shilpi Goel · 5 years ago last edited 5 years ago

    कुछ नया सीखने को मिला।

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    थैंक्यू रूचिका

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    थैंक्यू शिल्पी

  • Shubha Pathak · 5 years ago last edited 5 years ago

    Try krungi? Thanks for sharing this ?

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    Yes its good

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

108 0
More stories in Health
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

98 1
More stories in Health
Abdul Aleem nsk • 29 Jun, 2025 • 3 mins read min

"The Boy Who Held Storms in Silence" (Fiction)

A silent boy, crushed by cruelty and unseen by the world, carries his pain alone—until it quietly ends him.

506 0
More stories in Health
Leanefy Doctor • 27 Jun, 2025 • 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

371 0