मीठा मीठा चीला

उत्तर भारत में शायद ही कोई ऐसा हो जो चीले से वाकिफ ना हो तो प्रस्तुत लेख में जानिए चीले की झटपट और पौष्टिक रेसिपी, और हां मीठी मीठी भी,

Sonnu Lamba
01 Jun, 2021 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 4 👁 1125
#Breakfast recipe #Fitness #Sweets #Healthy food
मीठा मीठा चीला

चीले के बारे में तो आपने बहुत सुना है | बेसन, प्याज, टमाटर और अन्य सब्जियों से बना चटपटा नमकीन चीला, लेकिन आज मैं आपको बताने जा रही हूं एक बहुत ही आसान और पौष्टिक रेसिपी "मीठे चीले' की।


सामंग्री

आटा- एक कटोरी (3 चीले के लिए)

गुड़- आवश्यकतानुसार (जितना मीठा आपको पसंद है)

सौंफ- एक छोटा चम्मच

सूखा नारियल कसा हुआ- आधी कटोरी

चुटकी भर खाने का सोडा

सेकने के लिए तेल- तिल का तेल या ऑलिव ऑइल जो भी आप चाहें,

बनाने की विधि -

1. सबसे पहले गुड़ को एक कटोरी पानी में डालकर पका लें ताकि वो घुल जाये अच्छे से, फिर उसको चूल्हे से उतारकर ठंडा होने को अलग रख दें।

2. फिर एक बड़े बॉउल में आटा डालें उसमें सौंफ, कसा हुआ नारियल, सब मिक्स कर लें । फिर गुड़ के पानी से इसका पतला पेस्ट बनायें ।अगर वो पानी कम पड़ता है तो सादा पानी डालकर कंसिस्टेंसी इतनी करें कि घोल तवे पर डालने पर आसानी से फैले। उसको अच्छे से मिक्स कर लें, फिर उसमें एक चुटकी खाने का सोडा डालकर घोल को जल्दी जल्दी मिक्स करें।

3. अब पहले से ही लो फ्लेम पर रखे तवे पर जो कि गरम हो , तेल लगाएं , फिर उस पर एक बड़े चम्मच से घोल डालकर तेजी से पतली रोटी के आकार में फैला लें ।

फिर हल्का सा तेल ऊपर भी छिटक दें, जब वो नीचे से सिक जाये तो उसको पलट लें और दूसरी ओर से सेकें । फ्लेम इतना रहे कि वो जले ना और तेल आप अपनी आवश्यकतानुसार इस्तेमाल कर सकती हैं| तो तैयार है गरमागरम चीला।

4. अब आप इसे सर्व करें, इसको अपनी पसंद के अनुसार दही के साथ या खीर के साथ खा सकते हैं। अगर थोड़ा चटपटापन लाना है तो आम के अचार के साथ भी चटखारे लगा सकते हैं।


*ये रेसिपी देखने सुनने में जितनी सरल लग रही है, इसकी न्यूट्रिशन वैल्यु उतना ही ज़्यादा है।

पहली चीज, आटा इस्तेमाल हुआ है मतलब फाइबर है । गुड़ इस्तेमाल किया, मतलब आयरन है। सौंफ सुपाच्य है। नारियल, तिल का तेल या ऑलिव ऑइल सब हैल्दी ओप्शन हैं। आप चाहें तो इसमें थोड़े से सफेद तिल भी मिला सकते हैं, सर्दियों में बच्चों के लिए जो गरमाहट भी देगा और कैल्शियम का रिच सोर्स है।


दोस्तों, ये मेरा पहला रेसिपी लेख है , कृपया फीडबैक जरूर दें ।खुद भी बनाएं, खायें और फैमिली को भी खिलायें..।

✍️sonnu Lamba 




1 like
☕

Support Sonnu Lamba

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonnu Lamba
Published By

Sonnu Lamba

@sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Charu Chauhan · 5 years ago last edited 5 years ago

    yess... tasty lgta hai ye kbhi kbhi khana ?

  • Deepali sanotia · 5 years ago last edited 5 years ago

    Yummy recipe

  • Shilpi Goel · 5 years ago last edited 5 years ago

    मेरे बेटे को बहुत पसंद है यह खाना।

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    थैंक्यू सखियों, ????

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Health
Leanefy Doctor • 27 Jun, 2025 • 3 mins read min

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

Online Prescription for Semaglutide, Phentermine & Tirzepatide USA

371 0
More stories in Health
Dubai Medicine Agency • 23 May, 2025 • 2 mins read min

Abortion Pills in Dubai +971569791784 Abortion Health Awareness about Mifegest Cytotec Pills in Ducai

We are offering Abortion Pills +971569791784 in all over UAE Dubai, Abu Dhabi, Ajman, Sharjah, we have the best Pills Mifefest and Cytotec available for safe abortion.

737 0
More stories in Health
Sourav Pradhan • 31 May, 2023 • 1 min read min

Chakalaka Recipe

Best recipe Chakalaka recipe

1441 1
More stories in Health
Ruchika Rai • 06 Apr, 2023 • 0 mins read min

स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़ता स्तर कितना सार्थक

स्वस्थ्य सुविधाएं

764 0