कमबैक...

अक्सर विवाह के बाद लडकियों का करियर ब्रेक हो जाता है... कईं बार तो खत्म ही... आखिर किया क्या जाये..

Sonnu Lamba
10 Nov, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 1 💬 2 👁 1096
#Comeback #Career #Action #Homemaker #Working #Women issues
कमबैक...

Photo by Andrew Neel on Unsplash

मां बनने के बाद .....या किसी भी वजह से अगर आपका कार्यक्षेत्र छूट जाये और वो भी लम्बे वक्त के लिए तो ...।

कमबैक आसान नही होता , किसी भी क्षेत्र में और किसी भी उम्र में ये समान रूप से मुश्किल है , यहां केवल अपना कम्फर्ट जोन ही नही भेदना होता है ..सभी परिवारजनो का कम्फर्ट जोन खत्म हो जाता है ..अमूमन परिवारजनो को आपकी दी हुयी सुविधाओं की आदत हो चुकी होती है...आप हर रोज सुबह से लेकर शाम तक उनकी दिनचर्या को आसान बनाती हैं ..ऐसे में जब आप वापिस ,अपना पूरा होंसला बटोर कर घर से बाहर निकलने की सोचती हैं तो वही सब जो आपको प्रिय होता है ..राह की बाधाओं सा लगता है और आप अपने ही विचारो के द्वन्द में फंसकर रह जाती हैं ...जाना चाहिए या नही ,सब कुछ बिखर तो नही जायेगा ...गृहस्थी में ..।

ऐसे में परिवार के किसी सदस्य को आगे आना होता है ,ये जताने के लिए कि"" मैं हूं ना "" सब संभल जायेगा ,तुम हिम्मत करके निकलो तो सही ...तुम अब अपने सपनो की कमान संभालो ...और घर का वो सदस्य अगर आपका पति है तो क्या कहने ..समझिए आपने आधी जंग तो जीत ही ली ..और सभी सपोर्ट करें तो फिर तो बात ही क्या ..सोने पे सुहागा ...।

बस इतनी जरा सी बात है ये कि परिवारजन समझ जाये कि अपने सपनो को साइड रखकर इसने पत्नी ,बहु और मां के किरदार को सर्वोपरी रखा तो अब हम इसको थोडी मोहलत दें ताकि वो अपने लिए भी कुछ कर सके ...।

और सफल वही चीजे होती हैं जिसमें परिवार साथ खडा होता है ..नही तो आप सफल हो जाने की अपनी खुशी बांटेगी किस से और कौन होगा जो आपकी कमी को महसूस करेगा ,जब आप आसपास नही होंगी ..।

इसलिए अगर आपका परिवार आपके साथ खडा है तो आप खुशनसीब हैं ,और जिंदगी आपको एक मौका देती है तो हाथ बढाकर उसे पकड लीजीए ...क्योंकि अपने सपने को ना मरने देना भी खुद की ही जिम्मेदारी है ...।।

©® sonnu lamba ?


1 like
☕

Support Sonnu Lamba

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonnu Lamba
Published By

Sonnu Lamba

@sonnulamba

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • ARCHANA ANAND · 5 years ago last edited 5 years ago

    बेहतरीन लेखन

  • Sonnu Lamba · 5 years ago last edited 5 years ago

    थैंक्यू सखि

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

112 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

101 1
More stories in Guide
Vidhisha Rai • 17 Jul, 2025 • 1 min read min

कृत्रिम बुद्धिमता :उपयोगिता और हानि

AI उपयोगिता और हानि

305 0
More stories in Guide
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read min

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

321 0