सांवले रंग में भी हूं खास।

मेरे मन की सच्चाई मुझे प्रेरित करती मेरा व्यक्तिव आईने सा है साफ, अंत में यही कहूं मैं सबसे मैं सांवले रंग में भी हूं खास।

Sonia Madaan
01 Nov, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 2 💬 2 👁 986
#Colour discrimination #Hindipoetry ##soniamadaan

क्या हुआ जो श्याम रंग है मेरा

मैं निज रंग से ही हर्षित हूं,

हृदय में मैल नहीं किसी के प्रति

इस बात पर ही मैं गर्वित हूं।


भेद नहीं करता मैं जात-पात का

धर्म के नाम पर कोई वैर नहीं,

मन में ईर्ष्या, लोभ, फरेब और

क्रोध रुपी कोई ज़हर नहीं।


कोई बोले प्रेम के दो शब्द मुझे

उसके लिए कुछ भी कर जाऊं मैं,

सम्मान और आदर के मोती संग रखूं

बिन मांगे सभी पर वार जाऊं मैं।


दिल में दया का सागर मेरे

अभिमान से कोसों दूर खड़ा,

अपना दुख मुझ संग बांट लो भले

कर लो इस सांवले पर विश्वास ज़रा।


सोच में मेरी खोट नहीं

मन में भाव कोई बुरा नहीं,

मेरा रंग ये मुझको भाए

क्यों रंग के कारण मुझसे फर्क किया?



जरुरी नहीं जो तन से गोरे

मन और दिल से होंगे साफ,

मित्रता की कसौटी पर खरा उतरे वो

जो मुश्किल समय में भी दे साथ।



खुद के लिए मन में संदेह न लाना

हर व्यक्ति में अपने होते गुण खास,

मन के विचार नेक रखना

अपने हुनर और काबिलीयत पर रखना विश्वास।



तन की सुंदरता केवल क्षण भर की होती

मन व आचरण से ही व्यक्ति की असल पहचान,

रुप-रंग तो इक दिन मिट जाने हैं

ज्ञान और विचारों से ही कहलायेगा धनवान।


मेरे मन की सच्चाई मुझे प्रेरित करती

मेरा व्यक्तिव आईने सा है साफ,

अंत में यही कहूं मैं सबसे

मैं सांवले रंग में भी हूं खास।









2 likes
☕

Support Sonia Madaan

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Sonia Madaan
Published By

Sonia Madaan

@soniamadaan

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Why Color Discrimination
SHIVANKIT TIWARI "Shiva" • 12 Mar, 2021 • 1 min read min

“नारी”

Women's Day Special

961 2
More stories in Why Color Discrimination
Neha Srivastava • 06 Nov, 2020 • 1 min read min

रंगभेद

#why......Color...... Discrimination..... Everyone is special,????

1212 2
More stories in Why Color Discrimination
Vineeta Dhiman • 05 Nov, 2020 • 1 min read min

रंग का जादू

आज भी हमारे समाज मे रंग को लेकर काफी भेदभाव किया जाता है

1208 2
More stories in Why Color Discrimination
Shubha Pathak • 05 Nov, 2020 • 1 min read min

बुलंद हौसला

रंग के कारण हौसले को ना पस्त होने दें।

1372 1