आज लेते हैं कुछ वचन निभाने की शपथ

आज लेते हैं कुछ वचन निभाने की शपथ

Smita Saksena
14 Apr, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 1712
आज लेते हैं कुछ वचन निभाने की शपथ

आज चौदह अप्रैल को हमारी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र के नाम संदेश में लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की। अपने इस संदेश में उन्होंने देशवासियों के जज्बे को सराहा और कहा कि ये भारत वर्ष उनके परिवार के समान है और यहां पर काफी ऐसे भी परिवारजन हैं जो रोज कमाते और उसी कमाई से अपना पालन करते हैं उनकी मुश्किलों को मै समझता हूं और उनकी मुश्किलों को हल करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

साथ ही उन्होंने हमारी बढ़ती हुई हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का हवाला देते हुए कहा कि जहां जनवरी में हमारे पास सिर्फ एक ही लैब कोरोनावायरस से संबंधित टैस्टिंग के लिए थी वहीं अब इनकी संख्या बढ़ कर 220 हो गई है।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में जनता अर्थात हम सभी से उनका और देश का साथ देने की अपील की है और सात बातें कहीं हैं जिनके पालन करने से हम कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग से विजेता बनकर उभरेंगे।

मोदी जी की वही बात बातें यहां शेयर कर रही हूं -:

1.

घर के बुजुर्गो का खास ख्याल रखें क्योंकि उनका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होता है इसलिए वायरस आसानी से उन पर अटैक कर सकता है।

2.

लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें और सोशल डिस्टैंस को बनाए रखें।

3.

इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आयुष मंत्रालय के निर्देश का पालन करें एवं घरेलू उपाय जैसे कि काढ़ा इत्यादि पीते रहें।

4.

कोरोना संक्रमण रोकने में मददगार आरोग्य सेतु एप जरूर मोबाइल पर डाउनलोड करें इस पर अपनी जानकारी डालें एवं यह भी जान सकेंगे कि आपके आस पास कितने लोग संक्रमित हैं।

5.

अपने आस पास नजर रखें कोई गरीब या जरूरतमंद हो तो उसके भोजन पानी का प्रबंध सामर्थ्य अनुसार करें।

6.

अपने व्यवसाय में लगे कर्मचारियों के प्रति संवेदना बरतें एवं इस संकट के समय में उन्हें नौकरी से ना निकालें।

7.

देश के कोरोना योद्धाओं यानि कि डॉक्टर, पुलिस , सफाईकर्मी के प्रति सम्मान की भावना बनाएं रखें।

इन सात बातों के पालन से हम ये लड़ाई आसानी से जीत सकेंगे।

पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ लॉकडाउन का पालन करें और जहां हैं वहीं रहें घर के भीतर ही रहें।


स्मिता सक्सेना

बैंगलौर

0 likes
☕

Support Smita Saksena

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Smita Saksena
Published By

Smita Saksena

@smita saksenal58p

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Fiction
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

116 0
More stories in Fiction
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Li3f

Just read it

105 1
More stories in Fiction
wayne travel log • 31 Dec, 2025 • 1 min read min

The goth gouls of horror

fun gothic tale of horror

327 0
More stories in Fiction
Subhashree Banik • 03 Nov, 2025 • 9 mins read min

For the contest 'Disasters don't discriminate but humanity unites'

Hard times teach people a lot and they continue to guide us throughout the life. It's a story of transformation and how disaster changed the perspective of people altogether.

326 1