ना इंतेज़ार कर....

ना इंतेज़ार कर

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 849
Shubhangani Sharma
Shubhangani Sharma 02 Feb, 2023 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
Be your leader

*ना इंतज़ार कर!!* 


ना इंतज़ार कर, 

कोई तुझे मनाने नहीं आएगा...

बस ख़ुद पर एतबार कर, 

कोई तुझे हँसाने नहीं आएगा।।


आएंगे बहुत लोग तुझे आज़माने के लिए,

पर कोई तुझे राह दिखाने नहीं आएगा।। 


छुएंगे ज़ख्मों को, हवा भी देंगे चिंगारी को,

पर अफ़सोस... 

कोई तुझे मरहम लगाने नहीं आएगा।।


लगेंगें गले सिर्फ़ सतह को छूते हुए,

बस कोई तेरे ग़म को.. 

अपना बनाने नहीं आएगा।।


तो चल, डोर थोड़ी थाम ख़ुद की, 

हँसी तेरी खुशी तेरी,

तू ही सफ़र मंज़िल तू ही, 

कोई और तुझे मंज़िल तक

पहुँचाने नहीं आएगा।।


 *शुभांगनी शर्मा

ID: @shubhanganisharma*

1 likes

Support Shubhangani Sharma

Please login to support the author.

Published By

Shubhangani Sharma

shubhanganisharma

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.