वो सब संभाल लेंगे

My God, my beliefs

Shelly Gupta
25 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 2 👁 1270
##worship ##my beliefs
वो सब संभाल लेंगे

Photo by  Tester on Unsplash




बचपन में एक कहानी पढ़ी थी जिसमे भगवान अपना सबसे बड़ा भक्त उसे बताते हैं जो अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरा करते हुए भी बीच बीच में उनका नाम लेता है । बचपन में जो बात मन को लग जाए वो ज़िन्दगी भर के लिए मन में और जीवन में बैठ जाती है। 


मेरे मन में इस कहानी ने काफी प्रभाव छोड़ा। शायद इसलिए ही बहुत ज्यादा मंदिर में नहीं जाती पर हर खुशी गम में अपने भगवान को याद कर लेती हूं। बच्चों को चोट लग जाती है तो पहले उनसे भगवान को धन्यवाद करने को कहती हूं कि बड़ी चोट लगने से बचा लिया उन्होंने। 


जब कहीं किसी उलझन में बहुत उलझ जाती हूं तो सब उनपर छोड़ देती हूं कि अब इस प्रश्न का उत्तर आप ही दो और मेरे यकीन का यकीन मेरे भगवान हमेशा रख लेते हैं।


मेरे लिए लंबी पूजा से ज्यादा जरूरी पूरा विश्वास है कि हां भगवान हैं, वो दिखते नहीं तो क्या पर हमेशा साथ हैं और मेरा ये विश्वास मुझे मजबूत बनाता है और हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति देता है क्योंकि पता है मुझे - वो सब संभाल लेंगे।


शैली गुप्ता

0 likes
☕

Support Shelly Gupta

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Shelly Gupta
Published By

Shelly Gupta

@shelly

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Manu jain · 6 years ago last edited 6 years ago

    ??

  • Shelly Gupta · 6 years ago last edited 6 years ago

    Manu Jain Thank you ?

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in I Worship You
rashi sharma • 04 Nov, 2022 • 1 min read min

बहाव...................

मुझे फिक्र नहीं साथ चाहिए, मुझे समझने वाला दिल चाहिए, रख लो सारा वक्त तुम खुद के लिए, मुझे तुम्हारे वक्त में से अपना हिस्सा चाहिए.

754 0
More stories in I Worship You
rashi sharma • 21 Aug, 2022 • 1 min read min

उसकी हर बात जुदा..................

तू है तो सब कुछ है, तू साथ है तभी तो सारी बात है, रात की चांदनी है तुझसे, मेरी सुबह भी तुझसे ही गुलज़ार है.

789 0
More stories in I Worship You
Dr. Pratik Prabhakar • 16 May, 2022 • 1 min read min

बुद्धम शरणम

बुद्धम शरणं गच्छामि

919 1
More stories in I Worship You
Himani Sharma • 17 Oct, 2020 • 0 mins read min

नवरात्र भजन (मेवाती भाषा)

तेरो नगरकोट स्थान भजन

2028 1