सँभल जाओ अभी ही
सँभल जाओ अभी ही.! . ✍?Saket Ranjan Shukla All rights reserved© . Like≋Comment Follow @my_pen_my_strength . Share if you relate⤮ Turn on the post notifications♡ . Follow The Post ?? https://www.instagram.com/p/C0a1JJwpAhy/?igshid=MzRlODBiNWFlZA== . Tags?? #life #lifelessons #factoftheday #timeisprecious #workhard #keeprolling #motivateyourself #hindipoetry #स्याहीकार #my_pen_my_strength
Photo by Noah Silliman on Unsplash
अभी से ही चंद सवालों में ही जो मन उलझ जाएगा,
और यूँ ही ह्रदय जवाब पाने से पूर्व ही सहम जाएगा,
स्थितियों से लड़ने की लालसा जब समप्ति पर होगी
हर क्षुद्र ठोकर से जो पथिक तन यूँ ही सिहर जाएगा,
स्वप्न देखने के विचार भी जो नेत्रों को भयभीत करेंगे,
तो आशाओं का हर मकान, अकारण ही ढह जाएगा,
क्या हाथ आएगा और क्या रेत की तरह फिसलेगा यूँ,
रसरहित जीवन का कहो, क्या ही उद्देश्य बच जाएगा,
अब भी जो न सँभल सके “साकेत" तो ये याद रखना,
अंततः पीछे पलट-पलटकर देखना ही शेष रह जाएगा।
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.