“रह ले खुश तू... "

A Hindi poem about emotional distance in a close relationship, where one person silently endures pain, avoids conflict, and eventually chooses self-respect and letting go.

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 75
Saket Ranjan Shukla
Saket Ranjan Shukla 30 Mar, 2026 | 1 min read

तू जानता है, हर किसी से मैं खुलकर बात नहीं करता,

ज़ाहिर तेरे सिवा किसी से दिल के जज्बात नहीं करता,


रह जाता हूँ हर मर्तबा ख़ामोश, जब तू गुस्से में होता है,

तेरी नाराज़गी दूर किए बग़ैर, कभी भी रात नहीं करता,


बोल जाता है तू अक़्सर ही चुभते से लफ़्ज़, बेअदबी से,

दुखता तो है दिल मगर, कभी ऊँची आवाज नहीं करता,


इक अरसे से जानता हूँ, आपा खोना तेरे लिए नया नहीं,

तभी बेबुनियादी इल्ज़ामों से ख़ुद को नाराज़ नहीं करता,


मगर मुझे यूँ ही भुला, जो खुशियाँ ढूँढ़ने की बात करता है,

तो जा, रह ले ख़ुश तू, “साकेत" भी तुझे याद नहीं करता।


BY :— © Saket Ranjan Shukla

IG :— @my_pen_my_strength

0 likes

Support Saket Ranjan Shukla

Please login to support the author.

Published By

Saket Ranjan Shukla

saketranjanshukla

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.