कोई तो हो

कोई तो हो जिसे दिल अपना कहने से कतराए नहीं...

Saket Ranjan Shukla
20 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 778
##lovepoetry ##poetry #Life ##romance ##hindipoetry ##lovestory ##love ##my_pen_my_strength ##hindi ##romantic
कोई तो हो

Photo by Clem Onojeghuo on Unsplash

शिकायतें हज़ार हैं, सुनने वाला कोई तो हो,

ख्वाब भी हज़ार हैं संग बुनने वाला कोई तो हो,


कोई तो हो जिसे दिल अपना कहने से कतराए नहीं,

कोई तो हो जो पास आए और फिर छोड़कर जाए नहीं,


किसकी तलाश है मुझे, आख़िर किसे ढूँढ रहा है ये दिल,

ना जाने किसके नाम के, सलोने ख्वाब बुन रहा है ये दिल,


शायद कोई ऐसा जो मुझे ख़ास होने का एहसास दिलाया करे,

हाँ, कोई ऐसा, जो मेरे हसीन लम्हों को और हसीन बनाया करे,


झगड़े मुझसे, लड़ाईयाँ करे, रूठ जाए कभी, कभी मनाना भी चाहे,

चाहिए मुझे कोई ऐसा, जो दिल की बातें नज़रों से बताना भी चाहे,


जब कभी गलत राह पर चल पड़ूँ तो हक से डाँट कर रोका करे मुझे,

कहाँ जा रहे हो, क्यों जा रहे हो, छोटी छोटी बातों पर टोका करे मुझे,


खफा हो अगर मुझसे तो नज़रें मिलाकर मुझे मेरी गलतियाँ गिनाए वो,

छोटे छोटे तोहफों से झूम उठे और छोटे छोटे मौकों पर प्यार जताए वो,


गलतफहमियों को जो ताक पे टाँगकर सारी बातें आँखें मिलाकर‌ ही करे,

रोज़ कहे कि उसे परवाह नहीं मेरी मगर मुझे खो देने के ख्याल से भी डरे,


अपनी हर छोटी बड़ी बातों का ज़िक्र करके, मुझे परेशान करने की ठान ले,

कोई ऐसा हमसफ़र हो जो बस बातों से नहीं, दिल से भी मुझे अपना मान ले,


कब तक मुसाफिरों सा जीऊँ मैं, सफ़र ख़ूबसूरत बनाने वाला भी कोई तो हो,

मैं खुद ही कब तक बिखरता सँभलता रहूँ, साथ निभाने वाला भी कोई तो हो।

BY:—© Saket Ranjan Shukla

IG:— @my_pen_my_strength


0 likes
☕

Support Saket Ranjan Shukla

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Saket Ranjan Shukla
Published By

Saket Ranjan Shukla

@saketranjanshukla

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Romance
Dr Jyoti agrawal • 20 Nov, 2025 • 0 mins read min

लौट आओ

एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से नाराज होकर चला जाता है तब प्रेमिका अपने प्रेमी को याद करती है और उसे बुलाती है कहती है कि अब देर हो गई लौट आओ.....

345 2
More stories in Romance
Saket Ranjan Shukla • 22 Sep, 2025 • 1 min read min

ना-काबिल-ए-ज़ख़्म

"A heartfelt Hindi-Urdu style poem in ghazal form, expressing the pain of unfulfilled love, the silence of emotions, and the worth of every tear shed in love’s name."

363 0
More stories in Romance
rashi sharma • 02 Dec, 2023 • 1 min read min

दगा ....................

दगा ..................

1076 0
More stories in Romance
Saket Ranjan Shukla • 15 Aug, 2023 • 1 min read min

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं..! . . ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ ✍?Saket Ranjan Shukla All rights reserved© ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ Like≋Comment Follow @my_pen_my_strength ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ Share if you relate⤮ Turn on the post notifications♡ ➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺➺ #happyindependenceday #independenceday #स्वतंत्रतादिवस #bharatmatakijai #vandemataram??? #jayhindjaybharat?? #भारतमाता_की_जय #jayjawanjaykissan #स्याहीकार #my_pen_my_strength

938 0