पैसा

पैसा

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 585
Ruchika Rai
Ruchika Rai 12 Nov, 2022 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

आज के इस दौर में पैसा बना ईमान,

पैसा से बन जाते यहाँ सभी भगवान,

पैसे से ही इज्जत मिलती ये जानो,

पैसा ही बना देता है सबको ही महान।


पैसा ही बन जाता है शोहरत का पैमाना,

पैसे बिना जीवन का नही कोई ठिकाना,

पैसे से रुतबा आता पैसा है बलवान,

पैसों को ही लोग ने आज सब कुछ माना।


पैसा है अगर तो आप कहलाते सफल,

पैसा बिन नही कोई जीवन प्रश्न मुकम्मल,

पैसों से हर जरूरत पूरी आपकी हो जाये,

पैसे से मिल जाता है अनेकों प्रश्नों का हल।


विद्या का तभी मान है जब पैसा आता,

पैसा नही जब मिलता तो ज्ञान व्यर्थ कहलाता,

जीवन के टेढ़े मेढ़े राहों पर कदम जब लड़खड़ाये,

पैसा ही है जो आपको सम्भल चलना सिखलाता।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.